22 October 2026

दलेर मेहंदी विवाद को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने की मीका सिंह से फोन पर बातचीत

0
IMG-20260816-WA0022

दलेर मेहंदी विवाद को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने की मीका सिंह से फोन पर बातचीत

मुख्यमंत्री ने कहा— आपसी संवाद से दूर की जाएं गलतफहमियां, उत्तराखंड में सभी कलाकारों का स्वागत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसिद्ध गायक मीका सिंह से फोन पर बातचीत कर दलेर मेहंदी से जुड़े विवाद के संबंध में चर्चा की

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी प्रकार की गलतफहमी या मतभेद को आपसी संवाद और सौहार्दपूर्ण वातावरण में दूर किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सदैव ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना से कार्य करता आया है। देवभूमि उत्तराखंड में देश-दुनिया के सभी कलाकारों का हृदय से स्वागत और सम्मान है। प्रदेश सरकार कला, संस्कृति और कलाकारों के सम्मान के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed