18 October 2026

उत्तराखंड: 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी कांग्रेस, प्रदेश पदाधिकारियों को सौंपी गई नई जिम्मेदारियां

0
FB_IMG_1792324532121

 

देहरादून:

 

उत्तराखंड में आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशों के क्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को जिला, महानगर, विधानसभा क्षेत्र तथा पार्टी के अनुषांगिक संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों का प्रभारी नियुक्त किया है।

संगठन की मजबूती और निष्ठापूर्वक कार्य करने की अपेक्षा

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 18 अक्टूबर 2026 को जारी कार्यालय ज्ञापन (पत्रांक: CP/PCC/1535/2026) के अनुसार, संगठन की मजबूती के लिए पदाधिकारियों को यह प्रभार सौंपे गए हैं। पार्टी नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त प्रभारियों से अपेक्षा व्यक्त की है कि वे उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे, जिससे राज्य स्तर से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को नई ऊर्जा मिल सके।

अन्य नेताओं और पदाधिकारियों को जल्द मिलेंगी जिम्मेदारियां

कार्यालय ज्ञापन में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन प्रदेश पदाधिकारियों को फिलहाल कार्य आबंटित नहीं किया गया है, उन्हें आगामी समय में जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। इसके अलावा, प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी के अतिरिक्त पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी शीघ्र ही कार्य आबंटित किए जाएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के हस्ताक्षरों से जारी इस ज्ञापन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में आगामी चुनावों को लेकर चुनावी मोड में आने की हलचल तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed