11 September 2026

धामी सरकार की आज कैबिनेट बैठक में लिए गये कई महत्वपूर्ण फैसले

0
IMG-20260811-WA0027

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कुल 10 प्रस्तावों पर मुहर लगी हैमुख्यमंत्री के अपर सचिव बंशीधर तिवारी ने मीडिया को फैसलों की जानकारी दी

 

कैबिनेट ने ऊर्जा विभाग एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग की उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग की वार्षिक रिपोर्ट को विधानसभा पटल पर रखने की मंजूरी दी है

 

उत्तराखंड कारागार विभाग की सेवा नियमावली के तहत अपर महानिदेशक कारागार के एक पद को संवर्गीय ढांचे में रखने को मंजूरी दी गई

 

शासकीय अधिवक्ताओं के शुल्क की दरों का पुनर्निर्धारण किया गया है, सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट और अधीनस्थ न्यायालयों के अधिवक्ताओं का मानदेय बढ़ाया गया है

ये भी पढ़ें:   नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास में सुविधाओं का विस्तार, करीब 100 बच्चों को मिलेगा शिक्षा और संरक्षण का सहारा

 

खाद्य विभाग में विधिक माप विज्ञान की सेवा नियमावली में संशोधन को मंजूरी दी गई है

 

पांच राजकीय मेडिकल कॉलेजों में मेडिकल इंटर्न स्टूडेंट्स का स्टाइपेंड बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया गया है

 

खेल विभाग के तहत माध्यमिक शिक्षा विभाग में सहायक व्यायाम के 35 पद सृजित किए गए हैं, जो मेडल विनर खिलाड़ियों के लिए आरक्षित रहेंगे

ये भी पढ़ें:   नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास में सुविधाओं का विस्तार, करीब 100 बच्चों को मिलेगा शिक्षा और संरक्षण का सहारा

 

खेल नीति 2021 के तहत अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों को 245 पदों पर नियुक्ति का प्रस्ताव पास हुआ है, ये नियुक्तियां युवा कल्याण, परिवहन, शिक्षा समेत अन्य विभागों में दी जाएंगी

 

मसूरी में जीएमवीएन की पार्किंग में 972 गज जमीन गढ़वाल सभा को देने का फैसला हुआ है

 

कर्मचारी राज्य बीमा निगम निदेशालय हरिद्वार के पास 15 एकड़ भूमि ESI अस्पताल को देने पर मुहर लगी है

 

कैबिनेट ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाने का भी फैसला लिया है, जिसके प्रभारी सभी मंत्री होंगे। 17 सितंबर को धार्मिक स्थलों पर दीया जलाकर अभियान की शुरुआत होगी, आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम होंगे, जनसहभागिता से वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे। अलग-अलग संगठनों को जोड़ा जाएगा, बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाई जाएंगी, साथ ही नवाचार के लिए प्लेटफार्म बनाया जाएगा और विकसित भारत के संकल्प के साथ चौराहों पर विकसित भारत कलश रखा जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed