22 September 2026

महाराष्ट्र कांग्रेस द्वारा सुनित्रा पवार पर की गई अभद्र टिप्पणी निंदनीय : सौरभ आहूजा

0
IMG-20260805-WA0002

 

 

एनसीपी युवा (एनडीए) के राष्ट्रीय सचिव सौरभ आहूजा ने महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं द्वारा महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री सुनित्रा पवार पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है।

 

सौरभ आहूजा ने अपने बयान में कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन किसी महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली भाषा या व्यक्तिगत टिप्पणियां स्वीकार्य नहीं हो सकतीं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र कांग्रेस को अपनी मर्यादा में रहकर राजनीति करनी चाहिए तथा किसी भी महिला के प्रति टिप्पणी करते समय संयम और सम्मान का परिचय देना चाहिए।

ये भी पढ़ें:   NEET UG 2026: फर्जी प्रमाणपत्रों पर CM धामी का 'सर्जिकल स्ट्राइक', सभी आरक्षित श्रेणियों की जांच के दिए आदेश

 

आहूजा ने कहा कि महिलाओं के सम्मान की बात करने वाले राजनीतिक दलों को अपने नेताओं की भाषा और आचरण पर भी समान रूप से ध्यान देना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि महाराष्ट्र कांग्रेस इस मामले में जिम्मेदारी का परिचय देगी और भविष्य में इस प्रकार की टिप्पणियों से बचेगी। उन्होंने कहा उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:   धामी सरकार की दूरगामी सोच - 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क की तैयारी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed