22 September 2026

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI ने दाखिल की चार्जशीट, 13 आरोपियों पर शिकंजा

0
file_000000002a1482088bb0bb7bb331e559

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI ने दाखिल की चार्जशीट, 13 आरोपियों पर शिकंजा

नई दिल्ली,

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने NEET-UG 2026 प्रश्नपत्र लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। आरोपियों पर आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, साक्ष्य नष्ट करने सहित भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट, 2024 के तहत विभिन्न धाराओं में आरोप लगाए गए हैं।

CBI के अनुसार, चार्जशीट में 360 गवाहों, 422 दस्तावेजों और 43 भौतिक साक्ष्यों को शामिल किया गया है। वर्तमान में सभी 13 आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।

ये भी पढ़ें:   धामी सरकार की दूरगामी सोच - 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क की तैयारी

शिकायत के बाद शुरू हुई जांच

मामले में उच्च शिक्षा विभाग, भारत सरकार ने 12 मई 2026 को NEET-UG 2026 परीक्षा में अनियमितताओं और पेपर लीक की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद CBI ने उसी दिन FIR दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के लिए 72 अधिकारियों और कर्मचारियों की कई टीमें गठित की गईं, जिनमें 8 साइबर फोरेंसिक विशेषज्ञ भी शामिल थे। महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली समेत विभिन्न राज्यों के 92 स्थानों पर छापेमारी की गई, जहां से डिजिटल उपकरण, संचार माध्यम और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए।

ये भी पढ़ें:   धामी सरकार की दूरगामी सोच - 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क की तैयारी

तीन NTA विषय विशेषज्ञ भी गिरफ्तार

CBI ने बताया कि इस मामले में पहली गिरफ्तारी 13 मई 2026 को की गई थी। गिरफ्तार 13 आरोपियों में NTA के तीन विषय विशेषज्ञ (रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान और भौतिकी) भी शामिल हैं। इसके अलावा प्रश्नपत्र लीक कराने और उसे अभ्यर्थियों तक पहुंचाने वाले कई बिचौलियों तथा दो कोचिंग संस्थानों से जुड़े व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

बैंक खाते, लॉकर और डीमैट अकाउंट फ्रीज

जांच एजेंसी ने धन के लेन-देन की भी पड़ताल की। जांच के दौरान आरोपियों के कई बैंक खाते, बैंक लॉकर और एक डीमैट अकाउंट फ्रीज किए गए हैं।

ये भी पढ़ें:   धामी सरकार की दूरगामी सोच - 51 रोपवे के साथ 160 किमी लंबा नेटवर्क की तैयारी

फोरेंसिक रिपोर्ट से मिली पुष्टि

CBI के अनुसार, डिजिटल फोरेंसिक विश्लेषण, हस्तलेखन विशेषज्ञों और शैक्षणिक विशेषज्ञों की रिपोर्ट से यह पुष्टि हुई है कि आरोपियों की परीक्षा से पहले लीक हुए प्रश्नपत्रों के प्रसार में भूमिका थी।

एजेंसी ने कहा कि मामले की आगे की जांच और फोरेंसिक विश्लेषण जारी है तथा दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी सजा दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed