28 July 2026

धाकड़ एक्शन का असर: कुछ ही घंटों में नंदा की चौकी पुल पर फिर दौड़े वाहन

0
IMG-20260728-WA0023

देहरादून के नंदा की चौकी स्थित लगभग 16 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में मरम्मत कार्य पूरा कर यातायात सुचारु कर दिया। पुल की मुख्य संरचना पूरी तरह सुरक्षित रही और केवल एप्रोच रोड का एक हिस्सा प्रभावित हुआ था।

ये भी पढ़ें:   राज्य निगम कर्मचारी महासंघ ने वित्त सचिव रणवीर सिंह चौहान से की शिष्टाचार भेंट

राज्य सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर अधिकारियों और तकनीकी टीमों को लगाया, जिसके परिणामस्वरूप कम समय में आवागमन सामान्य कर दिया गया। सरकार का कहना है कि यदि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:   अखाड़ा परिषद विवाद गहराया, अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने लगाए साजिश और जान से मारने की धमकी के आरोप

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में आपदा और आपात परिस्थितियों में त्वरित निर्णय तथा तेज़ कार्रवाई को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी का परिणाम है कि स्थिति को जल्द नियंत्रित कर आमजन को राहत पहुंचाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *