अखाड़ा परिषद विवाद गहराया, अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने लगाए साजिश और जान से मारने की धमकी के आरोप
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद को लेकर संत समाज के भीतर चल रहा विवाद अब और गहराता नजर आ रहा है। परिषद के एक गुट के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने अपने खिलाफ साजिश रचे जाने और जान से मारने की धमकी मिलने का दावा किया है। हरिद्वार में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि प्रयागराज में उनके खिलाफ आयोजित पत्रकार वार्ता और उसके बाद सोशल मीडिया पर सामने आई कथित धमकियों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने महानिर्वाणी अखाड़े से जुड़े एक पदाधिकारी पर उनके खिलाफ षड्यंत्र रचने का आरोप भी लगाया। रविंद्र पुरी ने कहा कि पूरे मामले में वह कानूनी कार्रवाई करेंगे और संबंधित एजेंसियों के समक्ष भी अपनी बात रखेंगे। फिलहाल इन आरोपों पर दूसरे पक्ष की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
बाइट – रविंद्र पुरी, (अध्यक्ष, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद)
