16 July 2026

सिल्कयारा सुरंग में हादसा, मलबा गिरने से झारखंड के रहने वाले एक मजदूर की मौत

0
file_00000000e3a472089719fd7f9392ced0

सिल्कयारा सुरंग में हादसा, मलबा गिरने से झारखंड के रहने वाले एक मजदूर की मौत

 

देहरादून/उत्तरकाशी:

 

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। यहाँ के प्रसिद्ध सिल्कयारा सुरंग (Silkyara Tunnel) में अचानक एक कंक्रीट का हिस्सा गिर गया जिससे श्रमिक (मजदूर) की मौत हो गई है। यह हादसा उस समय हुआ जब सुरंग के अंदर निर्माण और रखरखाव से जुड़ा काम चल रहा था।

ये भी पढ़ें:   विपक्ष के विधायक भी हुए सीएम धामी के मुरीद,कांग्रेस विधायक ने मंच से की खुलकर तारीफ

काम के दौरान अचानक एक कंक्रीट का हिस्सा मजदूर के गर्दन पर गिर गया और मजदूर की मौत हो गई। मजदूर झारखंड का रहने वाला 21 वर्षीय युवक था।

 

जानकारी के अनुसार सुरंग में काम करने वाली कंपनी ने मजदूर के परिजनों को जानकारी दे दी है और उन्हें उत्तरकाशी भी बुला लिया गया है।

वहीं उपजिलाधिकारी बड़कोट बृजेश तिवारी ने इस हादसे में जांच के आदेश दे दिए हैं।

ये भी पढ़ें:   राहुल गांधी के कार्यक्रम पर भाजपा का पलटवार, बोली— 'स्थान नहीं, राजनीति कर रही है कांग्रेस'

 

पहले भी सुर्खियों में रही है सिल्कयारा सुरंग

यह वही सिल्कयारा सुरंग है जो पिछले साल उस समय देश-दुनिया की सुर्खियों में आई थी, जब यहाँ एक बड़ा हादसा हुआ था और 41 मजदूर कई दिनों तक सुरंग के अंदर फंस गए थे। उस समय एक बेहद जटिल और बड़े पैमाने पर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था।

ये भी पढ़ें:   बीकेटीसी अध्यक्ष पर बरसे गणेश गोदियाल, बोले— बहस की चुनौती देकर पीछे हटना बताता है कि भाजपा के पास जवाब नहीं

सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

इस नए हादसे के बाद एक बार फिर सुरंग निर्माण के दौरान बरती जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था और श्रमिकों की सेफ्टी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय प्रशासन और संबंधित निर्माण कंपनी इस घटना के कारणों की जांच में जुट गई है कि आखिर सुरक्षा उपायों के बावजूद यह मलबा कैसे गिरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed