25 August 2026

मुख्यमंत्री कार्यालय ने 5 करोड़ से अधिक की योजनाओं का मांगा ब्यौरा, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के पास देनी होगी सभी मंत्रियों को जानकारी

0
IMG_20260707_205243

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री कार्यालय ने राज्य में चल रही 5 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली सभी विकास योजनाओं का ब्यौरा मांगा है। मुख्यमंत्री के प्रमुख निजी सचिव भूपेन्द्र सिंह बसेड़ा ने एक आधिकारिक पत्र जारी कर इस संबंध में निर्देश दिए हैं।

सभी मुख्य निजी सचिवों, वरिष्ठ प्रमुख निजी सचिवों, प्रमुख निजी सचिवों, वरिष्ठ निजी सचिवों और निजी सचिवों को संबोधित इस पत्र में कहा गया है कि विभिन्न विभागों में चल रही ऐसी योजनाओं का विवरण और संक्षिप्त नोट तैयार किया जाए जो 5 करोड़ से अधिक लागत की हों और जनहित में लाभकारी हों।

ये भी पढ़ें:   कैंट विधानसभा में 30 सालों के भाजपा शासन के बाद भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव: राजीव महर्षि

इन योजनाओं का ब्यौरा उत्तराखंड सरकार के मंत्री सौरभ बहुगुणा के अवलोकनार्थ और संज्ञानार्थ उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। साथ ही, इसकी एक प्रति मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय को भी उपलब्ध कराई जाएगी।

पत्र में सभी संबंधितों से अनुरोध किया गया है कि वे विभागीय मंत्री को आवंटित विभागों में चल रही 5 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली योजनाओं का विवरण तैयार कराने से संबंधित विषय को मंत्री बहुगुणा के संज्ञान में लाएं।

ये भी पढ़ें:   मिलावट-जमाखोरी पर चल रहा चाबुक, अभियान तेज,सीएम धामी के निर्देश पर प्रत्येक जिले में सरकारी मशीनरी कर रही कार्रवाई

इस पत्र की प्रति प्रमुख निजी सचिव, मंत्री, पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य, गन्ना विकास, चीनी, प्रोटोकॉल, कौशल विकास एवं सेवायोजन, उत्तराखंड को भी सूचनाार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजी गई है।

जिस तरह से पत्र सामने आया उसे यह तय है कि कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के ऊपर अब न सिर्फ प्रदेश की जनता बल्कि खुद बीजेपी हाईकमान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी बहुत विश्वास जता रहे हैं, और उन्हें उम्मीद है कि मंत्री बहुगुणा जो भी कार्य करेंगे उसमें पूरी प्रदर्शित होगी

ये भी पढ़ें:   मंत्री भरत सिंह चौधरी बनाम बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल: जानिए क्या है विवाद की वजह

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed