17 August 2026

सीएम धामी के विजन को एमडीडीए ने दी रफ्तार, बंशीधर तिवारी का एक्शन मोड; हरियाली भी, बुलडोजर भी

0
IMG-20260617-WA0097

देहरादून, 17 जून।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सुशासन, पर्यावरण संरक्षण और नियोजित शहरी विकास के विजन को धरातल पर उतारने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने विकास कार्यों की रफ्तार तेज कर दी है। बुधवार को एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने अधिकारियों के साथ विभिन्न विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और गुणवत्ता, समयबद्धता तथा जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

 

सहस्त्रधारा रोड स्थित सिटी फॉरेस्ट के निरीक्षण के दौरान तिवारी ने इसे प्रदेश के प्रमुख शहरी पार्कों में विकसित करने की योजना पर जोर दिया। उन्होंने पुराने ट्री हाउस के नवीनीकरण, बारहमासी फूलों के रोपण, नदी किनारे बांस लगाने, लोटस फाउंटेन और भारत माता मंदिर के निर्माण के निर्देश दिए। पार्क में स्थापित 120 किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र बिजली खर्च में लगभग 90 प्रतिशत तक की बचत कर रहा है, जिसे हरित ऊर्जा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें:   कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की छवि को आखिर क्यों खराब करना चाहते हैं बीजेपी नेता!

 

आमवाला तरला आवासीय योजना के निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने जुलाई से लाभार्थियों को आवासों का कब्जा सौंपने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही परिसर में पौधारोपण, पार्किंग को कवर करने और ड्रेनेज व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया।

 

सहस्त्रधारा रोड स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड के निरीक्षण में ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक पुनः उपयोग की योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। इस संबंध में नगर निगम और स्मार्ट सिटी परियोजना के साथ संयुक्त बैठक कर रणनीति तैयार की जाएगी।

ये भी पढ़ें:   परिजनों ने सोशल मीडिया पर लगाई गुहार, मुख्यमंत्री धामी ने लिया स्वतः संज्ञान

 

कालसी में यमुना नदी तट पर विकसित किए जा रहे घाट का निरीक्षण करते हुए तिवारी ने जुलाई तक सभी कार्य पूर्ण कर लोकार्पण की तैयारी सुनिश्चित करने को कहा। वहीं धौलास स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना परियोजना में 15 में से 10 टावरों का निर्माण पूरा हो चुका है। उपाध्यक्ष ने 30 जुलाई से लाभार्थियों को कब्जा सौंपने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए।

 

बंशीधर तिवारी ने कहा कि एमडीडीए केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, हरित ऊर्जा, आधुनिक शहरी सुविधाओं और सुव्यवस्थित विकास के नए मानक स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध प्लॉटिंग और निर्माण के खिलाफ कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें:   *आईएसबीटी के कायाकल्प को मिलेगी रफ्तार, यात्री सुविधाओं से लेकर सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

 

एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि सभी विकास योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है और परियोजनाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवासीय योजनाओं में बुनियादी सुविधाओं, जल निकासी, हरित क्षेत्र और पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed