17 August 2026

बीजेपी विधायक का पत्र हो रखा वायरल, और कांग्रेस ने किए कई सवाल खड़े

0
20260501_143659

गदरपुर से बीजेपी विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद पाण्डेय ने नाम का एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रखा है। पत्र में अरविंद पाण्डेय ने केंद्रीय नेतृत्व से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यप्रणाली को लेकर कई शिकायतें की हैं। चिट्ठी में विधायक पाण्डेय ने आरोप लगाया है कि उनके और परिवार के खिलाफ कथित तौर पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। उनका दावा है कि बाजपुर थाने में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ, जबकि परिवार के सदस्यों पर भी धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। चिट्ठी में एसएसपी के माध्यम से पुत्र को धमकाने का आरोप भी लगाया गया है। चिट्ठी में सुखदेव सिंह नामधारी का जिक्र करते हुए अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई है। विधायक ने खुद को संघ का पूर्व प्रचारक बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ये भी पढ़ें:   *आईएसबीटी के कायाकल्प को मिलेगी रफ्तार, यात्री सुविधाओं से लेकर सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

 

वहीं अरविंद पाण्डेय के इस पत्र को लेकर आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कई सवाल खड़े किए। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि जब सत्ता पक्ष के विधायक को ही शिकायत करनी पड़ रही है तो आम जनता की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। गोदियाल ने सरकार पर सिर्फ कागजों में विकास दिखाने का आरोप लगाया और इस मामले की एसआईटी जांच की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर आरोपों में सच्चाई है तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए, और अगर नहीं है तो भी स्थिति स्पष्ट होनी जरूरी है, ताकि जनता के बीच किसी तरह का भ्रम न रहे।

ये भी पढ़ें:   कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की छवि को आखिर क्यों खराब करना चाहते हैं बीजेपी नेता!

 

गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed