31 May 2026

चंपावत में गुलदार का हमला: खेत में काम कर रही 17 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से घायल

0
Gemini_Generated_Image_qlxx7bqlxx7bqlxx

चंपावत: जिले के लोहाघाट तहसील क्षेत्र के बाराकोट ब्लॉक अंतर्गत मऊ (चौमेल) गांव में एक 17 वर्षीय किशोरी पर गुलदार (तेंदुआ) ने हमला कर दिया। घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है, जब किशोरी अपने घर के पास खेत में गेहूं काट रही थी।

हमले में घायल किशोरी की पहचान ज्योति अधिकारी (पुत्री कल्याण सिंह अधिकारी), कक्षा 12 की छात्रा के रूप में हुई है। गुलदार ने किशोरी के गले और चेहरे पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत उपजिला चिकित्सालय लोहाघाट में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:   राज्य निगम कर्मचारी महासंघ की बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर हुई व्यापक चर्चा

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी मनीष कुमार अस्पताल पहुंचे और घायल किशोरी का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए और परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया।

जिलाधिकारी ने वन विभाग को घटनास्थल के आसपास पिंजरा लगाने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढ़ें:   धामी सरकार की झीलों को नई पहचान देने की तैयारी: भीमताल, नौकुचियाताल और कमलताल के सौंदर्यीकरण पर खर्च होंगे ₹46 करोड़ से अधिक

चिकित्सक विराज राठी के अनुसार, घायल किशोरी की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है, हालांकि उसे बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले मार्च 2026 में भी लोहाघाट विकासखंड के धोनी शिलिंग गांव में गुलदार ने एक महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। इसके अलावा काशीपुर के रिहायशी इलाकों में भी तेंदुए की गतिविधियों से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed