1 May 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा स्व. धर्मवीर सिंह जी की स्मृति में देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी वितरण

0
IMG-20260307-WA0047

देहरादून — सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के सीमित संसाधनों वाले विद्यालयों में अलमारियों का वितरण किया गया। इस पहल के अंतर्गत आर्य समाज स्कूल तथा डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल स्कूल, डी.एल. रोड सहित अन्य विद्यालयों को अलमारियाँ प्रदान की गईं, जिससे विद्यालयों में पुस्तकों, अभिलेखों और शैक्षणिक सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव में सहायता मिल सके। यह पहल सांख्य योग फाउंडेशन के सदस्य स्व. धर्मवीर सिंह जी की स्मृति में की गई, जो संगठन की विभिन्न पहलों के लिए निरंतर मार्गदर्शन और प्रेरणा का स्रोत रहे। कार्यक्रम में स्व. धर्मवीर सिंह जी के परिवार के सदस्य उनकी पत् गायत्री सिंह, निधि सिंह, अमित राय, अंकित सिंह, अबिगिल सिंह लेपचा, पदम सिंह और सुशीला देवी उपस्थित रहे। इसके साथ ही सांख्य योग फाउंडेशन की टीम से डॉ. मुकुल शर्मा, गीता चौधरी और डॉ. उर्जा भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर संबंधित विद्यालयों के विद्यालय प्रशासन के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सांख्य योग फाउंडेशन ने कहा कि इस प्रकार की पहल के माध्यम से संगठन समाज और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक योगदान देने के साथ-साथ स्व. धर्मवीर सिंह जी की सेवा और समर्पण की भावना को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें:   राष्ट्रपति निकेतन के सामने खुली अंग्रेजी शराब की दुकान, लगातार विरोध जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress GPL Popup Plugin for WordPress – Ninja Popups Popup Plugin for WordPress & Popup Editor – Master Popups for Email Subscription Popups and Notifications for WordPress – Snitcher Porfolio – Minimal Portfolio WordPress Theme Porka – Digital Marketing Personal Portfolio Elementor Template Kit Portaby - Freelancer Personal Portfolio Elementor Template Kit Portada – Elegant Blog Blogging WordPress Theme Portfo – Creative Portfolio Elementor Template Kit Portfolio and Gallery Grid Layout with Carousel for WordPress Portfolio Builder – Elementor Portfolio Addon