25 June 2026

इस बार मानसून उत्तराखंड को देकर गया बड़े जख्म, प्रदेश को हुआ 1417.51 करोड़ का नुकसान

0
Collage-22-09-2023-09.46.00.jpg

देहरादून

उत्तराखंड को इस बार का मानसून बहुत सारे दर्द देकर गया है खासतौर पर अगर बात करें पहाड़ी क्षेत्र की तो यहां पर भारी बरसात से कई सड़क टूट गई वहीं लगातार होती बारिश से हरिद्वार क्षेत्र को भी भारी नुकसान हुआ लगातार होती बरसात से फसल कई जगह पूरी तरह से तबाह हो, कई लोगों के घर बाढ़ के पानी में डूब गए। वहीं मानसून के कारण हुए नुकसान का आंकड़ा सामने आ गया है जो की बहुत चौंकाने वाला है।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड में हाई अलर्ट: बदरीनाथ-केदारनाथ धाम और सभी पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तानी कनेक्शन की आशंका

मानसून में आपदा से प्रदेश को 1417.51 करोड़ का नुकसान हुआ है। जगह-जगह सड़क और पुल टूटने की घटनाएं हुई तो गन्ने की फसल बर्बाद हो गई।

सचिव आपदा के अनुसार आपदा से हुई तबाही के बाद आर्थिक सहायता के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया।

हरिद्वार में सबसे अधिक 657.37 करोड़ का नुकसान हुआ वहीं राज्य में गन्ने की फसल को सबसे अधिक 464.49 करोड़ का नुकसान हुआ।

ये भी पढ़ें:   फ़ील्ड स्टाफ से अभद्रता करने वाले असमाजिक तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई करें जिलाधिकारी- सीईओ

लोक निर्माण विभाग की सड़क क्षतिग्रस्त होने और जगह-जगह पुल टूटने से 424.73 करोड़ का नुकसान हुआ।

पीएमजीएसवाई की सड़कों को 132.53 करोड़ का नुकसान हुआ।

यूपीसीएल को 34.22 करोड़ का हुआ नुकसान।

जल निगम को 13.68 करोड़ और जल संस्थान को 38.05 करोड़ का नुकसान हुआ।

मानसून सत्र 15 जून से अब तक आपदा में 101 लोगों की मौत 50 लोग घायल और 16 लापता, जबकि 59 लोगों की आवाज पूरी तरह से क्षतिग्रस्त

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड में हाई अलर्ट: बदरीनाथ-केदारनाथ धाम और सभी पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तानी कनेक्शन की आशंका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed