12 October 2026

31 अक्टूबर को हरिद्वार में किया जाएगा देवभूमि रजत उत्सव का आयोजन

0
IMG-20251021-WA0021

देवभूमि रजत उत्सव

 

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर देवभूमि रजत उत्सव का भव्य आयोजन 31 अक्टूबर 2025 को हरिद्वार में किया जाएगा। यह ऐतिहासिक पर्व न केवल उत्तराखंड की 25 वर्ष की विकास यात्रा का उत्सव है, बल्कि राज्य की संस्कृति, साहित्य, तकनीकी प्रगति और लोक परंपराओं का अद्भुत संगम भी प्रस्तुत करेगा।

ये भी पढ़ें:   एसएसपी दून के निर्देशो पर दून पुलिस की नाईट स्ट्राइक

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा सायंकाल किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डिजिटल प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे, जिसमें उत्तराखंड की प्रगति, विरासत, पर्यटन, तकनीकी नवाचार और विकास यात्रा को आधुनिक डिजिटल माध्यमों के जरिये प्रदर्शित किया जाएगा।

 

प्रमुख कार्यक्रम

 

दोपहर सत्र

• कवि सम्मेलन: सुप्रसिद्ध कवि दुष्यंत एवं उनकी टीम द्वारा काव्य पाठ

ये भी पढ़ें:   एसएसपी दून के निर्देशो पर दून पुलिस की नाईट स्ट्राइक

• समूह नृत्य प्रतियोगिता: स्कूल छात्रों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं युवा प्रतिभाओं का प्रदर्शन

 

सायंकालीन सत्र

• उद्घाटन समारोह एवं डिजिटल प्रदर्शनी का अनावरण – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा

• गिटार शो: स्ट्रिंग्स म्यूज़िक केयर द्वारा विशेष प्रस्तुति

 

यह वही समूह है जिसने 28 सितंबर 2025 को हरिद्वार में 226 कलाकारों के साथ “Most Number of People Reciting Hanuman Chalisa While Displaying Performing Arts” के लिए High Range World Records में स्थान प्राप्त किया था।

ये भी पढ़ें:   एसएसपी दून के निर्देशो पर दून पुलिस की नाईट स्ट्राइक

 

लोक-सांस्कृतिक संध्या

• प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी की गरिमामयी प्रस्तुति

• लोकप्रिय लोकगायिका श्वेता महरा का विशेष कार्यक्रम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed