24 June 2026

उत्तराखंड में फिर से मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज, प्रीतम सिंह ने किया कटाक्ष

0
20251021_092227

देहरादून:

 

उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर से मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं जोरों पर हैं। पिछले लंबे समय से यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि धामी सरकार में जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। अब इसको लेकर फिर से कयास लगाए जा रहे हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सरकार पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि जब-जब बीजेपी में अंतर्विरोध सामने आता है, तभी इस तरह की बातें सामने आती हैं और विधायक सब कुछ छोड़कर सरकार की परिक्रमा में लग जाते हैं।

 

ये भी पढ़ें:   फ़ील्ड स्टाफ से अभद्रता करने वाले असमाजिक तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई करें जिलाधिकारी- सीईओ

मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाएं

हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दिल्ली यात्रा और केंद्रीय नेताओं से मुलाकात के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें और तेज हो गई हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी कहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार होना तय है और मुख्यमंत्री इस पर जल्द निर्णय करेंगे।

ये भी पढ़ें:   कर्णप्रयाग प्रकरण-घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज, दोनों प्रकरणों की विवेचना हरिद्वार जनपद को स्थानान्तरित

कौन हो सकते हैं संभावित मंत्री?

मंत्रिमंडल विस्तार में कई विधायकों के नामों की चर्चा है, जिनमें राम सिंह केड़ा, खजानदास, विनोद चमोली, विनोद कंडारी, प्रमोद नैनवाल, बिशन सिंह चुफाल, मदन कौशिक और अरविंद पांडेय शामिल हैं। इसके अलावा किसी महिला के भी कैबिनेट में शामिल होने की चर्चाएं हो रही हैं।

ये भी पढ़ें:   कर्णप्रयाग प्रकरण-घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज, दोनों प्रकरणों की विवेचना हरिद्वार जनपद को स्थानान्तरित

क्या कहते हैं भाजपा नेता?

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार होना तय है और मुख्यमंत्री इस पर जल्द निर्णय करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी की हाईकमान के साथ अंतिम दौर की वार्ता होनी है, जिसके बाद जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed