29 November 2026

“आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत रूड़की में जिला कार्यशाला संपन्न, प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने रखी अपनी बात

0
IMG-20251007-WA0023

रूड़की।

“आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” के अंतर्गत आज रूड़की में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य आम नागरिकों को “घर-घर स्वदेशी, हर घर स्वदेशी” के संदेश से जोड़ना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के विज़न को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

 

कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ किया गया आत्मनिर्भर भारत अभियान केवल एक नारा नहीं, बल्कि राष्ट्र के समग्र विकास का संकल्प है। ‘मेक इन इंडिया’, ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘स्टार्टअप इंडिया’ जैसी योजनाओं के माध्यम से देश ने विदेशी निर्भरता को कम करते हुए स्थानीय उद्योगों, छोटे कारोबारियों और युवाओं को नई दिशा और अवसर प्रदान किए हैं।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 5 IAS और 5 PCS अधिकारियों के तबादले, नैनीताल और अल्मोड़ा के डीएम बदले

 

दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि पीएम मोदी की सोच “लोकल से ग्लोबल” तक पहुंचने की है। यदि देश का प्रत्येक नागरिक स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और प्रचारित करने का संकल्प ले, तो यह न केवल देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगा बल्कि हमारे कारीगरों, उद्यमियों और युवाओं को आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री के इस अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप दें और “घर-घर स्वदेशी” के संदेश को हर परिवार तक पहुंचाएं।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड कैबिनेट बैठक: 23 प्रस्तावों पर लगी मुहर, भू-उपयोग परिवर्तन शुल्क में 25% की कटौती

जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉक्टर मधु सिंह द्वारा की गई तथा कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी, जिला प्रभारी आदित्य चौहान , राज्य मंत्री देशराज, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी जी, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा,

जिला महामंत्री अक्षय प्रताप, और सागर गोयल, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, स्वयंसेवक और वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि वे आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए एकजुट होकर सतत प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed