29 November 2026

वरिष्ठ पत्रकार अवनीश प्रेमी की पुत्री दिव्यांशी वर्मा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की

0
IMG-20250920-WA0035

हरिद्वार।

 

ज्वालापुर क्षेत्र की रहने वाली दिव्यांशी वर्मा पुत्री वरिष्ठ पत्रकार अवनीश प्रेमी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस शहीद भगत सिंह कॉलेज में हुए छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर दिल्ली में अपने क्षेत्र, शहर एवं राज्य का नाम रोशन किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैम्पस शहीद भगत सिंह कालेज में हुए छात्र संघ चुनाव में दिव्यांशी वर्मा ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। ज्वालापुर क्षेत्र के पीठ बाजार की रहने वाली दिव्यांशी वर्मा की दिल्ली में हुई जीत पर सीएम पुष्कर सिंह धामी, सांसद अनिल बलूनी, हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत,राज्यमंत्री दीप्ती रावत समेत कई राजनेताओं एवं अधिकारियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है। दिव्यांशी वर्मा के दादाजी वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मधुकांत प्रेमी भी सीनियर पत्रकार और लोकतंत्र सेनानी रहे है। जब कि इनके पिता अवनीश प्रेमी भी उत्तराखंड राज्य के वरिष्ठ पत्रकार है।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड कैबिनेट बैठक: 23 प्रस्तावों पर लगी मुहर, भू-उपयोग परिवर्तन शुल्क में 25% की कटौती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed