18 August 2026

पंचायत चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक बढ़त,जिला पंचायत अध्यक्ष पदों पर ‘चौका’ और 11 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध

0
Screenshot_2025-08-11-19-47-41-19_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7

उत्तराखंड में पंचायत चुनावों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में भाजपा न केवल सत्ता में बल्कि जमीनी राजनीति में भी बेमिसाल बढ़त बनाए हुए है।

नामांकन के अंतिम दिन तक भाजपा के 4 जिला पंचायत अध्यक्ष और 11 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध चुने गए, जबकि कांग्रेस कई जगह मैदान में उतरने तक की स्थिति में नहीं रही।

ये भी पढ़ें:   *आईएसबीटी के कायाकल्प को मिलेगी रफ्तार, यात्री सुविधाओं से लेकर सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

 

निर्विरोध जीते जिला पंचायत अध्यक्ष

• उत्तरकाशी – रमेश चौहान

• पिथौरागढ़ – जितेंद्र प्रसाद

• उधम सिंह नगर – अजय मौर्या

• चंपावत – आनंद सिंह अधिकारी

 

निर्विरोध जीते ब्लॉक प्रमुख

अंचला बोरा (चंपावत), चंद्रप्रभा (काशीपुर), उपकार सिंह (सितारगंज), सरिता राणा (खटीमा), ममता पंवार (भटवाड़ी), राजदीप परमार (डुंडा), राजेश नौटियाल (जाखणीधार), सुमन सजवाण (चंबा), नारायण ठाकुर (विकासनगर), लता देवी (पाबौ), मीनाक्षी आर्य (ताकुला)।

ये भी पढ़ें:   कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की छवि को आखिर क्यों खराब करना चाहते हैं बीजेपी नेता!

 

जीत का मंत्र: विपक्ष को मौका ही न देना

सीएम धामी की रणनीति साफ थी—स्थानीय समीकरणों को साधते हुए विपक्ष को मैदान में उतरने का मौका ही न मिले। भाजपा ने प्रत्याशियों के चयन में जातीय, भौगोलिक और सामाजिक संतुलन का गहन ध्यान रखा। नतीजतन कांग्रेस गुटबाज़ी और संगठनात्मक कमजोरी से जूझती रही और कई जगह नामांकन तक दाखिल नहीं कर पाई।

ये भी पढ़ें:   परिजनों ने सोशल मीडिया पर लगाई गुहार, मुख्यमंत्री धामी ने लिया स्वतः संज्ञान

 

2027 की तैयारियों का आगाज़

इन नतीजों ने साफ कर दिया है कि भाजपा का संगठन पंचायत से लेकर विधानसभा तक मजबूत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed