27 November 2026

DM उत्तरकाशी का फेसबुक में बना दिया फर्जी अकाउंट

0
Oplus_131072

Oplus_131072

उत्तराखंड में फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला उत्तरकाशी के जिला अधिकारी प्रशांत कुमार का है, जहां उनकी फोटो के साथ एक फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया गया है। इस अकाउंट में 251 फ्रेंड्स भी हैं। जब यह बात सामने आई, तो जिला अधिकारी उत्तरकाशी ऑफिस ने तुरंत एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि यह अकाउंट फर्जी है।

ये भी पढ़ें:   कैबिनेट के निर्णय के संबंध में अपडेट,रॉयल्टी की बढ़ी हुई दरों को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय

डीएम ऑफिस उत्तरकाशी द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति

सोशल मीडिया पर शरारती तत्वों द्वारा डीएम उत्तरकाशी के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई है,जिसका दुरुपयोग और भ्रामक जानकारियां प्रसारित करने की आशंका है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने आमजन से सतर्क रहने की अपील करते हुए स्पष्ट किया है कि डीएम उत्तरकाशी की कोई निजी फेसबुक आईडी या प्रोफाइल नहीं है। इस फेक प्रोफाइल से यदि किसी प्रकार का मैसेज,अनुरोध या सूचना प्राप्त हो तो उस पर विश्वास न करें और तुरंत इसकी जानकारी प्रशासन या साइबर सेल को दें।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 5 IAS और 5 PCS अधिकारियों के तबादले, नैनीताल और अल्मोड़ा के डीएम बदले

जिला प्रशासन ने यह भी कहा है कि संबंधित मामले की जांच कराई जा रही है और साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन उत्तरकाशी द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे केवल आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर ही विश्वास करें और किसी भी भ्रामक पोस्ट को साझा करने से बचें।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड कैबिनेट बैठक: 23 प्रस्तावों पर लगी मुहर, भू-उपयोग परिवर्तन शुल्क में 25% की कटौती

जिला सूचना अधिकारी,

उत्तरकाशी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed