18 August 2026

सीएम धामी की सुरक्षा में हुई थी चूक, अब तीन और कर्मचारी निलंबित

0
20250715_152530

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व सफारी के दौरान हुई सुरक्षा चूक के मामले में अब कार्रवाई का दायरा बढ़ गया है। अनफिट जिप्सी से सीएम को जंगल सफारी कराने के मामले में अब तीन और कर्मचारियों पर गाज गिरी है। आपको बता दें 6 जुलाई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला और झिरना ज़ोन में जंगल सफारी की थी। लेकिन सफारी में जिस जिप्सी का इस्तेमाल हुआ, उसकी फिटनेस पांच साल पहले ही खत्म हो चुकी थी। मामले के तूल पकड़ते ही पहले से जिप्सी चालक उमर को निलंबित कर दिया गया था। अब पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ रंजन कुमार मिश्रा की जांच रिपोर्ट के आधार पर तीन और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:   *आईएसबीटी के कायाकल्प को मिलेगी रफ्तार, यात्री सुविधाओं से लेकर सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

 

रंजन कुमार मिश्रा,पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed