30 April 2026

प्रदेश के चार जनपदों के लिए भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग ने जारी किया अलर्ट 

0
Oplus_131072

Oplus_131072

प्रदेश के चार जनपदों के लिए भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग ने जारी किया अलर्ट

टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली में भारी वर्षा और भूस्खलन की चेतावनी

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से टिहरी उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग और चमोली जिलाधिकारी को भेजा गया है पत्र।

भूस्खलन की संभावना के चलते जिला अधिकारियों को दिए गए हैं सावधानी बरतने के निर्देश

आपदा प्रबंधन आईआरएस प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी और नोडल अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश।

अधिकारी कर्मचारियों को भी दी गई चेतावनी , किसी के मोबाइल फोन नहीं रहेंगे स्विच ऑफ।

विद्यार्थियों की सुरक्षा की दृष्टिगत विद्यालयों में सावधानी बरतने की कही गई है बात।

भारी वर्षा की चेतावनियों के दौरान उच्च हिमालय क्षेत्र में पर्यटकों के आवागमन को अनुमति न दी जाए : आपदा कंट्रोल रूम।

ये भी पढ़ें:   राष्ट्रपति निकेतन के सामने खुली अंग्रेजी शराब की दुकान, लगातार विरोध जारी

समस्त चौकी थानों में भी आपदा संबंधी उपकरणों एवं वायरलेस सेट आदि सभी हाई अलर्ट में रहेंगे।

 

उपरोक्त विषय के संबंध में यह अवगत कराना है कि निदेशक, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग द्वारा दिनांक 06.07.2025 को निम्नवत् पूर्वानुमान जारी किया गया हैः-

दिनांक 07.07.2025 एवं दिनांक 08.07.2025 को राज्य के चमोली जनपद के चमोली सब डिवीजन, रूद्रप्रयाग जनपद के रूद्रप्रयाग एवं ऊखीमठ सब डिवीजन, टिहरी जनपद के घनसाली, नरेंद्रनगर एवं धनोल्टी सब डिवीजन तथा उत्तरकाशी जनपद के डुण्डा एवं चिन्यालीसौड़ सब डिवीजनों में भूस्खलन होने की संभावना है, साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जनपद टिहरी, उत्तरकाशी एवं रूद्रप्रयाग हेतु भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गयी है।

ये भी पढ़ें:   नरेंद्र मोदी विचार मंच उत्तराखंड का भव्य विस्तार: राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य ने सौंपी नई जिम्मेदारियां

इस सम्बन्ध में अनुरोध है कि कृपया अपने नियंत्रणाधीन जनपद में निम्न सावधानियाँ सुनिश्चित करने का कष्ट करें:-

 

1. प्रत्येक स्तर पर तत्परता एवं सुरक्षा बनाये रखते हुए आवागमन में नियंत्रण बरता जाय।

2. किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जाय।

3. आपदा प्रबन्धन IRS प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट में रहेंगे।

4. NH. PWD, PMGSY, ADB, BRO, WB, CPWD आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाना सुनिश्चित करेंगे।

ये भी पढ़ें:   नरेंद्र मोदी विचार मंच उत्तराखंड का भव्य विस्तार: राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि चाणक्य ने सौंपी नई जिम्मेदारियां

5. समस्त राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने तैनाती क्षेत्रों में बने रहेंगे।

6. समस्त चौकी/थाने भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सैट आदि सहित हाई अलर्ट में रहेंगे।

7. उक्त अवधि में किसी भी अधिकारी / कर्मचारी के मोबाईल / फोन स्विच ऑफ नहीं रहेंगे।

8. अधिकारीगण बरसाती, छाता, टार्च, हैलमेट तथा कुछ आवश्यक उपकरण एवं सामग्री अपने वाहनों में अपने स्तर से रखने हेतु उचित कार्यवाही करेंगे।

9. उक्त अवधि में लोगों के फँसे होने की स्थिति पर खाद्य सामग्री व मेडिकल की व्यवस्था की जाय।

10. विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालयों में सावधानी बरती जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress GPL Prologue – Creative Multipurpose WordPress Theme Prometeo – Business and Financial Site Template PromoSys – Promotion Services Multi-Purpose WordPress Theme Promotion – Animated CV WordPress Resume Theme ProMotors – Car Service and Detailing Elementor Template Kit Propaty – Single Property WordPress Theme + RTL Ready ProRange | Painting & Renovation Theme Pros & Cons Widget for Elementor Proshop Storefront WooCommerce Theme Prospect – Creative Multipurpose WordPress Theme