2 May 2026

हरीश रावत ने फिर कहा मै नहीं लडूंगा 2027 का चुनाव

0
20250525_092830

कांग्रेस के बड़े नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे कि नहीं यह अभी तक साफ नहीं हुआ है। लेकिन इतना जरूर है कि हरीश रावत अपनी एक बात पिछले 1 साल से लगातार दोहराते हुए आ रहे हैं और वह कह रहे हैं कि अब मै 2027 का चुनाव लड़वाने का काम करूंगा ना कि लड़ने का। 2022 के चुनाव में भी हरीश रावत ने चुनाव न लड़ने की बात कही थी लेकिन आखिर में जाकर उन्होंने चुनाव लड़ा था। और एक बार फिर से हरीश रावत लगातार यह बात कह रहे हैं कि अब वह 2027 का चुनाव नहीं लड़ेंगे, इसी बीच हरीश रावत का एक बयान चुनाव को लेकर फिर से सामने आ गया है।

ये भी पढ़ें:   केदारनाथ में ‘VIP कल्चर’ पर बवाल: क्या मुख्यमंत्री के आदेशों से ऊपर हैं मंदिर समिति के अध्यक्ष?

अपने बयान में हरीश रावत ने यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि  “जब मै चुनाव नहीं लड़ता हूं और लड़ाने का काम करता हूं तो कांग्रेस को सत्ता के करीब या फिर सत्ता में लाने में कामयाब होता हूं। इसलिए मैंने फैसला लिया है की 2027 का विधानसभा चुनाव मै नहीं लडूंगा बल्कि लड़वाऊंगा।”

ये भी पढ़ें:   देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात अपराधी अकरम, 14 साल बाद मिला 'अंकित' को न्याय

हरीश रावत ने साफ कहा की वो 2027 के चुनावों के कैंपेन को लीड करेंगे और कांग्रेस को सत्ता मै लाने का काम करेंगे

वही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के राजनीति से सन्यास ले लेने की सलाह पर भी हरदा का आया बयान कहा पहले प्रदेश मै उत्तराखण्डीयत वाली सरकार बन जाए उत्तराखंड की रक्षा करने वाली सरकार बन जाए तो हरीश रावत अपने उन विरोधियों को भी कृतार्थ करने का काम करूंगा और राजनीति से सन्यास लेने के बाद सामाजिक कार्यों मै जुट जाऊंगा।

ये भी पढ़ें:   सीएम धामी की कैबिनेट बैठक में लिए गए कई महत्त्वपूर्ण निर्णय

 

हरीश रावत के इस बयान पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बयान भी सामने आया महेंद्र भट्ट कह रहे हैं कि हरीश रावत को न कांग्रेस सीरियस लेती है ना बीजेपी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress GPL OsTende – Theater WordPress Theme Osteo Accordion for Elementor Osteo Countdown for Elementor Osteo Image Hotspot for Elementor Osteo Image Hotspot for WPbakery Osterisk: VOIP & Cloud Services WordPress Theme Osvald – Finance Consulting Elementor Template Kit Otaru – Technology & Digital Agency WordPress Theme Otello – Personal Blog and Magazine WordPress Theme Otmil – Diet & Clean Food Catering Services Elementor Template Kit