25 June 2026

प्रदेश में जल्द खुलेंगे 4 नए केंद्रीय विद्यालय, सीएम धामी ने दी जानकारी और जताया पीएम मोदी का धन्यवाद

0
Screenshot_2024-12-07-08-54-03-74_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7

केंद्र सरकार का शीतकालीन सत्र चल रहा है इसी दौरान, केंद्र सरकार ने देशभर में 85 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने का फैसल लिया है… शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने की तरफ केंद्र सरकार का यह एक बड़ा फैसला है… वहीं 85 में से 4 नए KV उत्तराखंड में भी खोले जाएंगे…

 

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड में हाई अलर्ट: बदरीनाथ-केदारनाथ धाम और सभी पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तानी कनेक्शन की आशंका

सीएम धामी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में पीएम मोदी का धन्यवाद किया है 

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कुशल नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा देश में 85 नए केंद्रीय विद्यालयों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस ऐतिहासिक निर्णय के अंतर्गत उत्तराखंड में भी 4 नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे।

ये भी पढ़ें:   फ़ील्ड स्टाफ से अभद्रता करने वाले असमाजिक तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई करें जिलाधिकारी- सीईओ

इस निर्णय के लिए समस्त उत्तराखंडवासियों की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री जी और केंद्रीय कैबिनेट का हृदय से आभार एवं अभिनंदन। इन स्कूलों को ₹5,872.08 करोड़ (लगभग) की अनुमानित लागत से बनाया जाएगा, जो 82,560 छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेंगे और 5,388 स्थायी नौकरियों का सृजन करेंगे।

यह पहल न केवल देश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के नए आयाम स्थापित करेगी, बल्कि दूरदराज क्षेत्रों में भी आधुनिक एवं सुलभ शिक्षा का मार्ग प्रशस्त करेगी।

ये भी पढ़ें:   फ़ील्ड स्टाफ से अभद्रता करने वाले असमाजिक तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई करें जिलाधिकारी- सीईओ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed