3 July 2026

ब्रेकिंग न्यूज- विजिलेंस टीम ने यूपीसीएल के जेई को रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार

0
IMG-20240910-WA0042

 

यूपीसीएल का जेई पंद्रह हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ हुआ गिरफ्तार

जेई परवेज आलम और उसके सहयोगी आदित्य नौटियाल को विजिलेंस टीम ने किया ट्रैप

बिजली कनेक्शन के नाम पर उपभोक्ता से लिए थे पंद्रह हजार रुपए

विजिलेंस टीम आरोपी से कर रही पूछताछ

शाम करीब सात बजे से जारी है कार्रवाई

ये भी पढ़ें:   सहसपुर का बहुचर्चित 'बैरागीवाला हत्याकांड': मुख्य आरोपी अमन समेत 3 और गिरफ्तार, अब तक 9 पहुंचे जेल

विकासनगर अंतर्गत हरबर्टपुर बिजली घर का मामला

 

विद्युत विभाग के जेई, परवेज आलम एवं उसके सहयोगी (दलाल) आदित्य नौटियाल को 15000/-रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

 

शिकायतकर्ता की शिकायत पर मंगलवार को सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर देहरादनू की ट्रैप टीम ने परवेज आलम जेई विद्युत विभाग सब स्टेशन हर्बटपुर व उसके दलाल आदित्य नौटियाल निवासी विकास नगर को शिकायतकर्ता से बिजली के कन्केशन लगाने के एवज में रू0 15000 (पन्द्रह हजार रूपये) रिश्वत ग्रहण करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें:   पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें: मुख्यमंत्री

 

आरोपी की गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम द्वारा अभियुक्त के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल-अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ जारी है।

 

निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेसन ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed