15 October 2026

बीजेपी विधायक के भाई के पास से मिले जिंदा कारतूस, विधायक ने कहा भाई साथ नही रहता

0
IMG-20240907-WA0009

रानीखेत से बीजेपी के विधायक प्रमोद नैनवाल के भाई सतीश नैनवाल को भारत नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी ने 40 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया । भारत नेपाल बॉर्डर पर बनबसा में रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल के छोटे भाई सतीश नैनवाल और उनके ड्राइवर को अवैध कारतूस के साथ एसएसबी ने गिरफ्तार किया, जिसके बाद बनबसा पुलिस के हवाले कर दिया है। सतीश नैनवाल और उनके ड्राइवर से एसएसबी ने 7.65 एमएम के अवैध चालीस जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड में बड़ा फैसला: राज्य में तंबाकू और निकोटिन युक्त गुटखा-पान मसाला एक साल के लिए प्रतिबंधित

बीजेपी विधायक का कहना है की मेरे भाई ने गलती से अपने पास कारतूस रख दिए थे। उसका कोई गलत मकसद नही था। वैसे भी मेरे भाई साथ नही रहते हैं।

वहीं अब ये मामला उत्तराखंड में विपक्ष ने उठा लिया लिया। जहां कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का कहना है की इसकी जांच होनी चाहिए। तो दूसरी तरफ हरीश रावत का कहना है की यह बड़ी मामला है। ये भारत की आंतरिक सुरक्षा का मामला है। इसको बहुत ज्यादा गंभीरता से लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें:   नन्दलाल जोशी फिर निर्विरोध बने उत्तराखण्ड जल संस्थान कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री, कर्मचारियों में खुशी की लहर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed