2 May 2026

सूचना विभाग में अधिकारियों को बांटी गई जिम्मेदारियां, सीएम धामी के दिल्ली दौरे में ये अधिकारी संभालेंगे जिम्मेदारी

0
1001823097

देहरादून।

 

सूचना विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार व जिलों में विभागीय कार्यों की निगरानी के लिए एक नया प्रयोग शुरू किया है।

इसके तहत अब सूचना विभाग के अधिकारी गढ़वाल और कुमाऊं मण्डल में भी बैठा करेंगे। अकसर ये बात सामने आती रही है की देहरादून को छोड़कर अन्य जिलों के विभागीय काम सही समय पर पूरे नही हो पाते हैं और इसी को देखते हुए सूचना महानिदेशक ने अब अधिकारियों को जिम्मेदारी बांट दी है।

 

साथ ही मुख्यमंत्री के नई दिल्ली भ्रमण के दौरान मीडिया समन्वय एवं प्रचार-प्रसार के कार्यों को प्रभावी ढंग से सम्पादित करने के लिए तीन वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।

ये भी पढ़ें:   देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात अपराधी अकरम, 14 साल बाद मिला 'अंकित' को न्याय

 

मुख्यमंत्री द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में प्रदेश के जनपदों में सूचना विभाग से संबंधित कार्यों के अनुश्रवण हेतु निम्न वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों को जनपदों के नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया जाता गया है।

 

उपरोक्त अधिकारी सम्बन्धित जनपदों में सूचना विभाग द्वारा राज्य सरकार की विकासपरक योजनाओं / नीतियों के प्रचार-प्रसार के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु किये जा रहे कार्यों का पर्यवेक्षण करेंगे तथा स्थानीय मीडिया से समन्वय बनायेंगे। साथ ही सम्बन्धित जिला सूचना अधिकारियों एवं जिला सूचना कार्यालयों के कार्यों का अनुश्रवण करना सुनिश्चित करेंगे।

ये भी पढ़ें:   बीजेपी विधायक का पत्र हो रखा वायरल, और कांग्रेस ने किए कई सवाल खड़े

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

विभागीय-आदेश

पूर्व में निर्गत आदेशों को आंशिक रूप से संशोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी के नई दिल्ली भ्रमण के दौरान मीडिया समन्वय एवं प्रचार-प्रसार के कार्यों को प्रभावी ढंग से सम्पादित करने हेतु निम्नांकित अधिकारियों को चक्रानुक्रम में उक्तानुसार कार्य संपादित करने हेतु नामित किया जाता है:-

अपर निदेशक, श्री आशिष कुमार त्रिपाठी,

संयुक्त निदेशक, श्री के.एस.चौहान,

उप निदेशक, श्री रवि बिजारनियां

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

ये भी पढ़ें:   केदारनाथ में ‘VIP कल्चर’ पर बवाल: क्या मुख्यमंत्री के आदेशों से ऊपर हैं मंदिर समिति के अध्यक्ष?

 

कुमाँऊ मण्डल के सभी जनपदों में राज्य सरकार की विकासपरक योजनाओं / नीतियों के प्रचार-प्रसार के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु किये जा रहे कार्यों के पर्यवेक्षण के साथ ही स्थानीय मीडिया से समन्वय हेतु निग्न अधिकारियों को नामित किया जाता हैः-

महानिदेशक, श्री बंशीधर तिवारी

अपर निदेशक, श्री आशिष कुमार त्रिपाठी,

संयुक्त निदेशक, डॉ. नितिन उपाध्याय,

उप निदेशक, श्री रवि बिजारनियां उपरोक्त अधिकारी चक्रीय क्रम में महानिदेशक कार्यालय, हल्द्वानी (नैनीताल) में 15 दिन में एक बार उपस्थित होते हुए उक्तानुसार कार्य सम्पादित करेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

9

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress GPL Perfetto – Premium Real Estate WordPress Theme Perfex CRM Chat Perfex CRM Chat & Tickets App for Support Board Perfmatters WordPress Plugin Performance YouTube Player Block for WordPress (Gutenberg) Periodic – A Premium WordPress Magazine Theme Permalink Manager Pro PersoMag – Personal Blog WordPress Theme Persona – Portfolio WordPress Theme Personage – CV Resume WordPress Theme