30 September 2026

मुख्यमंत्री ने किया बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण

0
IMG-20230829-WA0042.jpg

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को भारी वर्षा के दौरान बाजपुर में लेबड़ा नदी से हुये नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों व गणमान्य व्यक्तियों से बाढ़ से हुई क्षति तथा उसके कारणों के स्थाई समाधान के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।मुख्यमंत्री ने बाजपुर की बाढ़ की समस्या के स्थाई समाधान हेतु मण्डलायुक्त दीपक रावत से दूरभाष पर वार्ता करते हुए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश भी दिए।

ये भी पढ़ें:   रुद्रप्रयाग: दिव्यांगता प्रमाणपत्र के नाम पर रिश्वत लेते ऑर्थोपेडिक सर्जन रंगे हाथ गिरफ्तार

उन्होंने मण्डलायुक्त को जनपद नैनीताल तथा ऊधमसिंह नगर के अधिकारियों के साथ आपसी समन्वय एवं तालमेल से संयुक्त निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन व सिंचाई विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिए कि जब तक स्थाई समाधान नहीं हो जाता तब तक के लिए अस्थाई बाढ़ सुरक्षा कार्य करा लिये जायें। ताकि अगली बरसात में क्षेत्रवासियों को इस प्रकार की समस्या से न जूझना पड़े। उन्होंने बाढ़ से निजात हेतु राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के अंतर्गत तात्कालिक कार्य कराने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए। इस अवसर पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, पूर्व विधायक डॉ. शैलेन्द्र मोहन सिंघल, भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेश कुमार, आईजी नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी उदयराज सिंह, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी आदि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें:   बद्रीनाथ एवं गंगोत्री यात्रा नया रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *