6 October 2026

हरिद्वार पुलिस ने एक बच्चा चोर को किया गिरफ्तार, बच्चे से मंगवाना चाहता था भीख

0
Screenshot_2024-04-06-16-31-03-31_7352322957d4404136654ef4adb64504

भीख मांगने के लिए इस्तेमाल करने के इरादे से बच्चा चुराने वाले शख्स को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 1 अप्रैल को यूपी के संभल जिले से हरिद्वार हर की पैड़ी पहुंचे एक परिवार की 3 साल की बच्ची लापता हो गई थी। पुलिस में शिकायत दर्ज करने पर पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो मुजफ्फरनगर जिले के शामली में सीसीटीवी फुटेज में एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति बच्ची को कंधे पर बैठा कर ले जाता हुआ नजर आया। मुखबिर तंत्र की जानकारी पर पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र को गिरफ्तार किया साथ ही बच्ची को भी बरामद कर परिवार को सौंप दिया। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि बच्चे को साथ देखकर कोई भी आसानी से भीख दे देता है इस इरादे से आरोपी ने बच्ची का अपहरण कर लिया था।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड: प्रेम प्रसंग के मामले में मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर हत्या, 2 बच्चों की मां को भागकर ले गया था मृतक

प्रमेन्द्र सिंह डोबाल,, एसएसपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed