20 June 2026

कांग्रेस को लगने वालें है कुछ दिनों में कई झटके, गढ़वाल से कुमाऊं तक के विधायक बीजेपी के संपर्क में

0
20240317_154954

लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू हो चुकी है। और इसी बीच बीजेपी में ज्वाइनिंग का दौर भी जारी है। आज बद्रीनाथ विधानसभा से कांग्रेस के विधायक राजेंद्र भंडारी ने दिल्ली में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली । वहीं पिछले कुछ महीनों में कांग्रेस के छोटे बड़े नेताओं को मिलकर 10 हजार से ज्यादा नेताओं ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। और जॉइनिंग का सिलसिला लगातार जारी है।

ये भी पढ़ें:   विश्व हिन्दू परिषद भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री धामी

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस के नेताओं को खुला आमंत्रण दे रखा है। साथ ही कांग्रेस के विधायकों को भी यह ऑफर दे रखा है की अगर वो बीजेपी ज्वाइन करते हैं तो उन्हें चुनाव लड़ाकर फिर से उनकी ही विधानसभा से बीजेपी का विधायक बनाकर सदन में भेजा जाएगा। और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का ये ऑफर कई कांग्रेस के विधायकों को पसंद आता भी दिख रहा है।

ये भी पढ़ें:   हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन,पूर्व नगर आयुक्त को मेजर पनिशमेंट की संस्तुति

 

सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव की वोटिंग से पहले 4 कांग्रेसी विधायक और बीजेपी में जा सकते हैं जिसमे हरिद्वार लोकसभा से 2 विधायक, नैनीताल लोकसभा से एक विधायक, अल्मोड़ा और टिहरी लोकसभा से भी एक विधायक बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं।

बीजेपी में ज्वाइनिंग को लेकर कांग्रेस के विधायकों की बीजेपी हाई कमान से लगभग बात तय हो चुकी है। वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने ये भी कहा है की हम उन्हीं को बीजेपी में लेंगे जिनके आने से कुछ फायदा होगा और जो बीजेपी की आइडोलॉजी में फिट बैठ पाएंगे।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला: प्रदेश को 'पूर्ण साक्षर राज्य' घोषित करने के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed