25 June 2026

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का उत्तराखंड दौरा, दूसरी तरफ एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ज्वाइन कर रहे हैं भाजपा

0
IMG_20240126_123412.jpg

देहरादून

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज उत्तराखंड के दौर में है, मल्लिकार्जुन देहरादून के बन्नू ग्राउंड में बूथ अध्यक्षों को संबोधित करेंगे। उसके बाद देहरादून के एक निजी होटल में वह कुछ वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के किसी बड़े नेता का पहला दौरा है।

ये भी पढ़ें:   फ़ील्ड स्टाफ से अभद्रता करने वाले असमाजिक तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई करें जिलाधिकारी- सीईओ

दूसरी तरफ जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बूथ अध्यक्षों को संबोधित करेंगे दूसरी तरफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भाजपा ज्वाइन करने जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र रावत एक बार फिर से कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। शैलेंद्र रावत 2007 में बीजेपी के टिकट से ही कोटद्वार से जीते थे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी की हार के बाद भाजपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी। शैलेंद्र रावत अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में वापसी करेंगे।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड में हाई अलर्ट: बदरीनाथ-केदारनाथ धाम और सभी पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तानी कनेक्शन की आशंका

 

इसके अलावा कई अन्य दलों के नेता व कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed