15 October 2026

बंदरों से परेशान किसान शुरू करने जा रहे एक आंदोलन “बन्दर भगाओ खेती बचाओ आंदोलन”

0
Screenshot_2024-01-23-16-13-52-61_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7.jpg

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में किसान जंगली जानवरों से खासा परेशान है खासतौर पर अगर बात करें बंदरों की तो बंदरों से खेती को बचाना जैसे आज नामुमकिन सा किसानों के लिए हो गया है। सब्जी हो फल या फिर अन्य फैसले बंदर सभी को खत्म कर रहे हैं, और इसकी वजह से किसानों को हर साल भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है वहीं अब बागेश्वर के गरुड़ तहसील में किसान एक सोसाइटी के बैनर तले एक अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:   ऑपरेशन कालनेमि के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एसएसपी दून की सटीक रणनीति से पश्चिमी उ०प्र० के शातिर ठग गिरोह का दून पुलिस ने किया पर्दाफाश

बागेश्वर के गरुड़ तहसील से गरुड़ सिविल सोसाइटी के बैनर तले चलाये जा रहे, बन्दर भगाओ, खेती बचाओ आंदोलन का विस्तार फरवरी माह से होने वाला‌ है, गरुड़ सिविल सोसाइटी के सदस्यों ने बागेश्वर पहुँच कर प्रेस वार्ता की तथा क्षेत्र के ग्रामीणों से 10 फरवरी को बैजनाथ चलो कि अपील कि है, गरुड़ सिविल सोसाइटी का कहना है, कि बन्दरों से पहाड़ कि खेती बाड़ी उजाड़ दी है, ग्रामीण खाद्यान्न संकट कि मार झेल रहे है, बन्दरों के आंतक से कत्यूर घाटी के ग्रामीण ज्यादा पीड़ित है, 10 फरवरी को बैजनाथ से बन्दर भगाओ खेती बचाओ आन्दोलन को व्यापम स्वरूप दिया जायेगा।

ये भी पढ़ें:   अजीत डोभाल जी पर राहुल गांधी की टिप्पणियों को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने उठाए सवाल

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed