17 June 2026

सौर ऊर्जा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा उत्तराखंड, ऊर्जा सचिव ने दी जानकारी कैसे उत्तरकाशी का एक गांव बना उदाहरण

0
Screenshot_2024-10-02-12-49-58-57_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

 

ऊर्जा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना को लेकर मीडिया को जानकारी दी। बताया कि यह योजना 2018-19 में लॉन्च की गई थी लेकिन योजना में काफी खामियां थी जिसमे लोगों ने रुचि नहीं दिखाई, चार से पांच साल के अंतराल में ऊर्जा विभाग केवल 3 मेगावाट ऊर्जा ही जनरेट कर पाया।

 

ये भी पढ़ें:   पिथौरागढ़ की मानसी कापड़ी बनीं युवा उद्यमिता की नई पहचान

सचिव ऊर्जा ने बताया कि साल 2022 में योजना का फिर रिव्यू किया गया जिसमें तमाम बंदिशों को खोल दिया गया और 900 किलो वाट तक इसमें प्रावधान किया गया। इसके बाद लोगों ने रुचि दिखानी शुरू की। इसका फायदा यह हुआ कि सौर ऊर्जा के अंतर्गत अभी तक 174 केवी की योजनाएं निर्माण अधीन है। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में प्रदेश के तीन जिले बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसमें उत्तरकाशी, टिहरी और चंपावत शामिल है। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक में कुकरेड़ा गांव एक आदर्श ग्राम के रूप में नजीर पेश कर रहा है। जहां लोग इस योजना का दोहरा फायदा ले रहे हैं। बताया कि इस गांव में ऊपर सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट लगाया गया है जबकि नीचे अदरक की खेती की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री द्वारा इसका लोकार्पण कराया जाएगा ताकि प्रदेश के साथ-साथ देश के लिए भी एक मॉडल के रूप में विकसित किया जा सके।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) की 24वीं बोर्ड बैठक माननीय पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में सम्पन्न

 

आर मीनाक्षी सुंदरम, ऊर्जा सचिव

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *