1 February 2026

देहरादून में विक्रम, मैजिक और सिटी बस वालों की मनमानी में लगाम लगाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बनाया अब ये नया प्लान

0
Screenshot_2023-08-30-17-51-58-52_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7.jpg

देहरादून में विक्रम, मैजिक और सिटी बस वालों की मनमानी किसी से छिपी नही है। हालत ये हैं की ये किसी की सुनते नही हैं और ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ान तो जैसे इनके लिए कोई बड़ा मसला है ही नही।। वहीं अब विक्रम, मैजिक और सिटी बस चालकों की मनमानी पर लगाम कसने के लिए यातायात पुलिस अब उन्हें यूनिक आईडी देने वाली है। इससे यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालक की आसानी से पहचान हो सकेगी साथ ही बिना लाइसेंस वाहन संचालन पर भी लगाम लगेगी। वहीं देहरादून CO CITY अनुज आर्य ने बताया की यूनिक आईडी बनाने के लिए वाहन यूनियनों को चालकों की जानकारी यातायात पुलिस कार्यालय में जमा करने को कहा गया है, और यातायात पुलिस द्वारा 1 सितंबर से इस व्यवस्था को लागू करने की तैयारी कर रहा है। इसके बाद कोई भी एल बिना यूनिक आईडी के विक्रम सिटी बस और मैजिक नहीं चल पाएगा।

ये भी पढ़ें:   "किसान" सीएम धामी ने दिया अपने खेत का चावल पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *