31 March 2026

पत्नी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलों ने पति के साथ की मारपीट,लोगो ने मनचलो को पकड़कर जमकर की पिटाई

0
Screenshot_2026-03-31-12-02-16-14_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर में शनिवार की रात अपने पति और बच्चे के साथ आइसक्रीम खाने आई एक महिला के साथ कुछ मनचलो के द्वारा छेड़छाड़ कर दी गई है। पति के द्वारा छेड़छाड़ का विरोध किया गया तो मनचलो के द्वारा पति के साथ जमकर मारपीट की गई है। इस मारपीट में महिला का पति घायल हो गया है। जिसके बाद आसपास के लोगों के द्वारा दोनों मनचलो को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई की गई है। मनचलो की पिटाई का पास खड़े किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया है। जो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को राहत: इस साल नहीं बढ़ेगा टैरिफ, आयोग का बड़ा फैसला

 

बता दे की रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक महिला अपने पति और बच्चे के साथ रामनगर में शनिवार की रात आइसक्रीम खाने आई थी। जहां पर खड़े दो मनचलों के द्वारा महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी गई। महिला के पति के द्वारा छेड़छाड़ का विरोध किया गया। जिसके बाद मनचलों ने महिला के पति के साथ जमकर मारपीट की है। इस मारपीट में महिला का पति घायल हो गया है। शोर होने पर आसपास के लोगों की मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद लोगों के द्वारा दोनों मनचलों को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई की गई है। लोगों के द्वारा की जा रही मनचलों की पिटाई का पास खड़े किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया है। जो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में काफी भीड़ दिखाई दे रही है। जिनमें से कुछ लोगों के द्वारा एक मनचले के साथ मारपीट की जा रही है। इसके साथ ही वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दूसरे मनचले को भीड़ ने पकड़ रखा है। जो भागने का प्रयास करता हुआ नजर आ रहा है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने आज रविवार को बातचीत में बताया की पत्नी के साथ छेड़छाड़ और पति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस के द्वारा वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:   धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि: ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress GPL Termico - Spa and Beauty Salon WordPress Theme Terminus – Responsive Multi-Purpose WordPress Theme Terra – Startup & Technology WordPress Theme Ters | Contemporary Event WordPress Theme Tessa – Modern Theme for Blogs & Magazines Testimonial Awesome Pro – Testimonial Plugin WordPress Slider Real Testimonials Pro Tetriz – Creative Portfolio WordPress Theme Tetta – Photography & Portfolio Elementor Template Kit Texter – Content Writing Service Agency Elementor Kit