5 September 2026

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने टपकेश्वर महादेव में टेका मत्था

0
IMG-20240220-WA0074

 

देहरादून।

 

श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने मंगलवार को टपकेश्वर महादेव के दर्शन किए। मंदिर समिति के द्वारा वैदिक परंपरा के अनुसार श्री महाराज जी का स्वागत एवम् अभिनंदन किया गया। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने टपकेश्वर महादेव मंदिर के 108 श्रीमहंत कृष्णा गिरी जी महाराज के साथ विशेष पूजा अर्चना की। उन्होंने उत्तराखण्डवासियों की सुख, शांति व समृद्धि के लिए विशेष अरदास भी की।

ये भी पढ़ें:   गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला धामी का बुलडोजर, सरकारी भूमि पर किया हुआ था अतिक्रमण

मंगलवार दोपहर को श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज टपकेश्वर मंदिर पहुंचे। टपकेश्वर महादेव मंदिर के 108 श्रीमहंत कृष्णा गिरी जी महाराज के गद्दीनशीन होने के बाद श्री महाराज जी उनसे भेंट के लिए पहुंचे। 108 श्रीमहंत कृष्णा गिरी जी महाराज ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को विशेष रूप से टपकेश्वर महादेव मंदिर में आने का निमंत्रण दिया था। श्री महाराज जी ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया व विशेष मंत्रोच्चरण के बीच पूजा अर्चना की। इस अवसर पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज, 108 श्रीमहंत कृष्णा गिरी जी महाराज व उपस्थित साधु संतों के मध्य धर्म, अध्यात्म, भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें:   ईएसआईसी सनथ नगर हैदराबाद बना देश का 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' : उत्तराखंड मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने किया दौरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed