7 November 2026

कृषि विभाग में घोटाले को लेकर उठे सवाल और अब मंत्री ने लिया ये बड़ा फैसला

0
IMG-20240105-WA0013.jpg

बीते रोज हमने आपको एक खबर के माध्यम से बताया था कि किस तरह से कृषि विभाग में एक बड़ा घोटाला सामने आया है इस घोटाले को लेकर बाकायदा कांग्रेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और कृषि मंत्री से कई सारे सवाल पूछे थे वहीं कृषि मंत्री ने अब एक बहुत बड़ा फैसला लिया है और इस फैसले के तहत उन्होंने कई अधिकारियों पर गाज गिरा दी है।

ये भी पढ़ें:   उत्तरांचल प्रेस क्लब के दीपावली महोत्सव में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग, पत्रकारों को दीं दीपावली की शुभकामनाएं

 



कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सचिव कृषि विनोद कुमार सुमन को जनपद देहरादून के रायपुर के कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी राजदेव पंवार को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में बरती गई अनियमितता पर निलंबन के आदेश जारी करने के निर्देश दिए गए। जिसके क्रम में सचिव कृषि ने निलंबन का आदेश भी जारी कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:   कल्याणपुर गांव में मामूली विवाद पर खूनी संघर्ष, घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला; दो घायल, गाड़ियां तोड़ीं

इसकी अतिरिक्त महानिदेशक कृषि को निर्देशित किया गया है कि तत्काल प्रकरण में संलिप्त न्याय पंचायत प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी और सेवानिवृत विकासखंड प्रभारी विनोद धस्माना का स्पष्टीकरण प्राप्त कर नियम अनुसार विभागीय करवाई की जाए।

सचिव की ओर से जारी आदेश में मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह को योजना का सत्यापन/ निरीक्षण न करने और अपने दायित्वों में लापरवाही करने के कारण 15 दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।

ये भी पढ़ें:   विश्व स्तर पर केंद्र बिंदु बना: उत्तराखंड दौरे पर पहुँचे हिमालयन समर्पण ध्यान के संस्थापक परम पूज्य श्री शिवकृपानंद स्वामीजी

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा स्पष्टीकरण के उपरांत विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा योजनाओं में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दास्त नहीं की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed