3 August 2026

उत्तराखंड मानवाधिकारी आयोग की मदद पाने के लिए अब पौड़ी जिले के फरियादियों को नही काटने पड़ेंगे देहरादून के चक्कर

0
IMG_20230927_104512-1024x580.jpg

पौड़ी से कुलदीप बिष्ट

उत्तराखंड मानवाधिकारी आयोग की मदद पाने के लिए अब फरियादियों को देहरादून के चक्कर बार बार नही काटने पड़ेंगे मानवाधिकारी आयोग ने ये निर्णय लिया है की वाद विवादो की सुनवाई के लिए अब एक स्थान पौड़ी तो दूसरा स्थान कुमाऊ मंडल के अल्मोड़ा में भी खोला जाएगा, दरअसल अब तक सिर्फ देहरादून कार्यालय में ही वाद विवादो की सुनवाई की जाती थी लेकिन अब दूरस्थ क्षेत्रवासियों को सहूलियत देने के लिए पौड़ी अल्मोड़ा और देहरादून में मानव अधिकार से संबंधित वाद वाद को सुना जायेगा, उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति बी के बिष्ट की अध्यक्षता में पौड़ी, टिहरी, चमोली व रूद्रप्रयाग जनपदों के कुल 68 मामलों की सुनवाई की गई मानव अधिकार अध्यक्ष के समक्ष अधिक वाद मुआवजे से संबंधित थे जिसमे विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पारदर्शिता के साथ ही मुआवजे की कार्यवाही को पूरा किया जाए ताकि को फर्जीवाड़ा न हो।

ये भी पढ़ें:   एक साल बाद बदली धराली की तस्वीर, आपदा के मलबे से निकलकर फिर खड़ी हुई जिंदगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *