9 March 2026

पीएसपीबी इंटर-यूनिट चैम्पियनशिप का भव्य समापन वॉलीबॉल और बास्केटबॉल में ओएनजीसी ने फिर लहराया परचम

0
IMG-20260309-WA0074

देहरादून।
पेट्रोलियम खेल संवर्धन बोर्ड (PSPB) के तत्वावधान में ओएनजीसी द्वारा आयोजित 33वीं बास्केटबॉल एवं 45वीं वॉलीबॉल इंटर-यूनिट चैम्पियनशिप का सोमवार को परेड ग्राउंड स्थित इंडोर स्टेडियम में शानदार समापन हो गया। 6 मार्च से 9 मार्च तक चले इस चार दिवसीय टूर्नामेंट में देश की प्रमुख तेल एवं गैस सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की टीमों ने भाग लिया और पूरे आयोजन के दौरान रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
वॉलीबॉल के फाइनल मुकाबले में ओएनजीसी और बीपीसीएल आमने-सामने थीं। मुकाबले में ओएनजीसी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीपीसीएल को सीधे तीन सेटों में 25-15, 25-17 और 25-18 से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।
तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में ऑयल इंडिया और एमआरपीएल की टीमों के बीच भिड़ंत हुई, जिसमें ऑयल इंडिया ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए 3-0 से जीत दर्ज कर तीसरा स्थान हासिल किया।
बास्केटबॉल के फाइनल मुकाबले में ओएनजीसी और ऑयल इंडिया (OIL) के बीच रोमांचक संघर्ष देखने को मिला। चार क्वार्टर तक चले इस मुकाबले में ओएनजीसी ने शानदार तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए 84-68 के अंतर से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया।
ओएनजीसी की ओर से सुमन्थ ने 22 अंक, प्रिंस ने 14 अंक और अंकुश ने 12 अंक का महत्वपूर्ण योगदान दिया। मैच के अंतिम चरण तक ओएनजीसी के खिलाड़ी विपक्षी टीम पर पूरी तरह हावी रहे और चौथे क्वार्टर के बाद 16 अंकों के अंतर से जीत दर्ज की।
समापन समारोह में ओएनजीसी के कार्यकारी निदेशक एवं चीफ एचआरडी शील सूद तथा पीएसपीबी के सलाहकार ललित वत्स ने दोनों विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में शील सूद ने कहा कि खेल हमें केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ ही नहीं बनाते, बल्कि टीमवर्क, अनुशासन और नेतृत्व जैसे महत्वपूर्ण गुणों को भी विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि ओएनजीसी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए खेल छात्रवृत्ति योजना भी संचालित करता है, जिससे युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
पीएसपीबी के सलाहकार ललित वत्स ने कहा कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह और खेल भावना देखकर अत्यंत प्रसन्नता होती है। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि सहयोग, अनुशासन और सामूहिक भावना को मजबूत करने का माध्यम भी है।
इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में पेट्रोलियम क्षेत्र के प्रमुख सार्वजनिक उपक्रमों — ओएनजीसी, आईओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल, सीपीसीएल, ऑयल इंडिया, एओडी तथा एमआरपीएल — की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल की सात और बास्केटबॉल की छह टीमों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
समापन समारोह के अवसर पर ओएनजीसी के खेल प्रमुख तथा विख्यात बास्केटबॉल खिलाड़ी उपमहाप्रबंधक निशांत कुमार, ओएनजीसी देहरादून में महाप्रबंधक एवं प्रभारी खेल पवन कुमार सैनी, उपमहाप्रबंधक विशाल कुमार शर्मा, वॉलीबॉल इंचार्ज अविनाश कुमार यादव, मुख्य प्रबंधक एवं बास्केटबॉल इंचार्ज दिनेश कुमार, कबड्डी इंचार्ज जगदीप सिंह, एथलेटिक्स इंचार्ज प्रीतम बिंद, उपमहाप्रबंधक एवं विख्यात बास्केटबॉल खिलाड़ी सुरेश रनौत, विख्यात फुटबॉल खिलाड़ी एवं वरिष्ठ मानव संसाधन अधिकारी विक्रम बिष्ट, प्रबंधक एवं एस्टो अध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय, मनदीप ग्रेवाल तथा मातबर सिंह असवाल सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:   ₹1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

WordPress GPL Bahama Contractor & Architect Elementor Template Kit Bailly – Elementor WooCommerce WordPress Theme bake-bakery-cake-elementor-template-kit Baker – Fresh Bakery, Pastry and Cake Shop WordPress Theme Bakery.co – Bakery Shop Elementor Template Kit Bakery | WordPress Cake & Food Theme Bakevo – Bakery & Cookies WordPress Theme Baller – Basketball Team & Sports Club Elementor Template Kit Baltoo – Tattoo Studio and Artist Elementor Template Kit Bambini – Kindergarten & Pre-School Theme