20 March 2026

MLA hostel के पास युवती की हुई मृत्यु, अब SSP देहरादून कार्यालय ने प्रेस नोट जारी कर दी है पूरी जानकारी

0
Screenshot_2024-02-29-20-44-31-43_99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817

देहरादून में MLA hostel के पास 15 साल की युवती की मृत्यु के बाद जमकर हंगामा हुआ, वहीं विपक्ष ने भी विधानसभा की कार्यवाई बीच में ही छोड़ दी और वो भी वही पहुंच गई।

वहीं अब देहरादून एसएसपी कार्यालय ने एक प्रेस नोट जारी किया है जिसमे उन्होंने पूरी जानकारी दी है। साथ ही 3 डॉक्टर की टीम ने युवती का पोस्टमार्टम भी किया जिसकी जानकारी भी दी गई है।

प्रेस नोट

आज दिनांक: 29-02-24 को समय लगभग 11: 25 बजे अभिषेक लूथरा निवासी: डी-92 फ्लैट नं0 1 रेसकोर्स रोड देहरादून द्वारा अपने पिता के साथ आकर चौकी फव्वारा चौक पर सूचना दी कि उनके घर में काम करने वाली युवती नाबालिक मृतिका उम्र 15 वर्ष द्वारा उनके घर के बाथरूम में फांसी लगाई गयी थी, जिसे वे अपने घर मे काम करने वाले अन्य लोगों की सहायता से नीचे उतारकर उपचार हेतु कोरोनेशन अस्पताल ले गये, जहां डाक्टरो द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:   प्रदेश में होने जा रहा मंत्रिमंडल विस्तार, पांच नए मंत्री लेंगे आज शपथ -सूत्र

 

उक्त सूचना से उच्चाधिकारीगणो को अवगत कराते हुए वरिष्ठ उप निरीक्षक नेहरू कालोनी मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे तथा मौके पर फील्ड यूनिट की टीम को बुलाकर घटना स्थल की फोटोग्राफी/ विडियोग्राफी करते हुए आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई तथा घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर को कब्जे में लिया गया ।

महिला उप निरीक्षक कुसुम पुरोहित द्वारा मृतका के शव का पंचायतनामें की कार्यवाही की गई। साथ ही वीडियोग्राफी कराते हुए मृतका के शव का 03 डाक्टरों के पैनल ( महिला डॉक्टर सहित ) के माध्यम से पोस्टमार्टम कराया गया।

 

मृतका के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतका नाबालिक पुत्री लक्ष्मी साहनी निवासी मुजफ्फरपुर बिहार हाल निवासी: खान वाली गली धर्मपुर देहरादून अपने माता पिता तथा 04 अन्य भाई बहनो के साथ रहती थी तथा भाई-बहनों में सबसे बडी थी।

ये भी पढ़ें:   राजनीतिक अटकलों के बीच सीएम धामी ने दिखा दी अपनी ताकत

 

घटना के सम्बन्ध में मृतका के पिता लक्ष्मी साहनी द्वारा उसकी हत्या किये जाने के सम्बन्ध में दी गई तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कालोनी में मु0अ0सं0: 78/24 धारा 302, 323, 354, 342 भादवि तथा 7/8 पोक्सो एक्ट, 3 (क)/4 बाल श्रम प्रतिशेध अधि0 1986 बनाम अभिषेक उर्फ राजा लूथरा, उसकी पत्नी तथा 01 अन्य अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व में ही पुलिस द्वारा संदिग्धों को तत्काल हिरासत में लिया गया था, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

 

घर से बरामद डीवीआर से सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करने पर मृतका सुबह लगभग 9ः27 बजे के आस-पास स्टूल लेकर बाथरूम की ओर जाती दिखाई दी तथा समय लगभग 10: 19 पर अभिषेक लूथरा सहित 04-05 लोग युवती को खोजते हुए बाथरूम की ओर जाते दिखाई दिये, जो लडकी को बाथरूम से वापस लाकर सीपीआर (प्रार्थमिक उपचार) देने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट का हुआ विस्तार, ये बने मंत्री

डाक्टरों के पैनल द्वारा मृतका के पोस्टमार्टम करने के उपरान्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे मृत्यू का कारण Suicidal Hanging पाया गया है। साथ ही मृतका के शरीर पर कोई बाहरी चोटों के निशान नहीं पाए गये और न ही sexual assault की बात रिपोर्ट में आई है। डाक्टरों के बयान दर्ज किये जा रहे हैं, साक्ष्यों के आधार पर शेष विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress GPL Carrentx – Car Rental Elementor Template Kit CarRepair – Local Business Template Kit Carry Hill School – Education WordPress Theme Cars4Rent | Car Rental & Taxi Service WordPress Theme Carsentro – Car Dealer & Listing Company Elementor Template Kit Carshen - Car Detailing Service Car Repair Elementor Template Kit CarSpot – Car Directory Listing WordPress Plugin Carsten – Hotel Booking WordPress Theme Cartana – Building and Construction WordPress Theme CartBack | WooCommerce Abandoned Cart & Remarketing in Facebook Messenger