देहरादून एक एक जागरूक व्यक्ति ने मारुति की इस गाड़ी के ऊपर खड़े किए सवाल
देहरादून निवासी विजय वर्धन डंडरियाल जो कि एक जागरूक नागरिक भी हैं उनके द्वारा 6+1 सीट व्यवस्था वाली Maruti Suzuki Ertiga वाहन की सबसे पिछली सीट के डिज़ाइन को लेकर सुरक्षा एवं आराम संबंधी गंभीर चिंताएँ उठाई गई हैं।
प्राथमिक निरीक्षण में पाया गया है कि:
– पिछली सीट पर बैठने वाले यात्रियों के लिए पर्याप्त हेडरूम उपलब्ध नहीं है।
– पिछली सीट की निकटता के कारण घुटनों के लिए पर्याप्त स्थान नहीं मिलता।
– अचानक ब्रेक या दुर्घटना की स्थिति में चोट का जोखिम बढ़ सकता है।
– लंबी दूरी की यात्रा में सीट संरचना असुविधाजनक प्रतीत होती है।
इस संबंध में वाहन सुरक्षा मानकों के अनुरूप तकनीकी जांच कराने तथा यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु परिवहन आयुक्त उत्तराखंड एवं केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी से और ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया पुणे से आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।
