8 December 2025

मुख्यमंत्री ने किया ‘‘कुमाऊँ की महिलाओं का राष्ट्रीय संग्राम तथा स्थानीय जनान्दोलनों में योगदान ’’ पुस्तक का विमोचन

0
IMG-20231212-WA0000.jpg

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सायं मुख्यमंत्री आवास में प्रो सावित्री कैड़ा जन्तवाल द्वारा लिखित पुस्तक ‘‘ कुमाऊँ की महिलाओं का राष्ट्रीय संग्राम तथा स्थानीय जनान्दोलनों में योगदान (बीसवी सदी) पुस्तक का विमोचन किया मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की मातृशक्ति का स्वतंत्रता संग्राम, जन आंदोलनों के साथ उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आन्दोलन में सक्रिय भागीदारी रही है। मुख्यमंत्री ने प्रो. सावित्री कैड़ा जन्तवाल के इन सामयिक विषयों पर शोध कर पुस्तक के रूप में प्रकाशित करने के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे समाज के व्यापक हित में बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रो. जन्तवाल इतिहास अनुसंधान, सामाजिक आर्थिक सुधार, सामाजिक जागरूकता, महिला सशक्तिकरण के साथ पर्वतारोहण के क्षेत्र में भी महिलाओं की प्रेरणाश्रोत रही है। इस अवसर पर विधायक सविता आर्या, अपर मुख्य सचिव आनन्द वर्धन, सचिव दिलीप जावलकर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें:   धामी सरकार की बड़ी पहल, खाद्य तेल के ‘री-यूज़’ पर कड़ी निगरानी, स्वास्थ्य सचिव डॉ. राजेश कुमार के नेतृत्व में RUCO मिशन नई ऊंचाई पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *