मुख्यमंत्री धामी ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को दी बड़ी ज़िम्मेदारी
Oplus_131072
उत्तराखंड कैबिनेट विस्तार: विभागों का बंटवारा, सुबोध उनियाल को अहम जिम्मेदारी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपनी कैबिनेट का विस्तार करते हुए पांच नए मंत्रियों को शामिल किया। इसके बाद उन्होंने सभी मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा भी कर दिया है।
कैबिनेट विस्तार के तहत खजनदास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह खेड़ा को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। इन मंत्रियों को वे विभाग सौंपे गए हैं, जो पहले मुख्यमंत्री के पास थे।
हालांकि, इस पूरे विभाग बंटवारे में सबसे ज्यादा चर्चा कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को लेकर हो रही है। मुख्यमंत्री धामी ने उनका कद बढ़ाते हुए उन्हें चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है।
गौरतलब है कि यह विभाग पहले कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के पास था, जो लंबे समय से इस जिम्मेदारी को संभाल रहे थे। अब मुख्यमंत्री द्वारा सुबोध उनियाल पर जताया गया यह भरोसा राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इस नए विभागीय बंटवारे के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सुबोध उनियाल अपने नए दायित्व को किस तरह निभाते हैं और स्वास्थ्य सेवाओं में क्या बदलाव लाते हैं।
