24 July 2026

बीजेपी के गढ़वाल सीट से प्रत्याशी अनिल बलूनी ने किया नामांकन

0
Screenshot_2024-03-26-14-14-08-67_7352322957d4404136654ef4adb64504

पौड़ी से कुलदीप बिष्ट 

 

लोकसभा की गढ़वाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया इस दौरान भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष इंद्र भट्ट सिटिंग सांसद तीरथ सिंह रावत और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत समेत वन मंत्री सुबोध उनियाल मौजूद रहे इससे पूर्व भाजपा प्रत्याशी ने स्टेशन से धार रोड तक विशाल रोड शो भी निकाला और वोटर्स से समर्थन मांगा इस दौरान भाजपा समर्थकों में आज खासा उत्साह नजर आया नामांकन के बाद भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कहा की जनता का उन्हें अपार समर्थन मिल रहा है जिससे गढ़वाल संसदीय सीट से उनकी जीत की राह आसान हो गई है बलूनी ने कहा कि एनडीए इस बार 400 पार के साथ चुनाव जीतेगी, वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि उत्तराखंड की पांच की पांच लोकसभा सीट पर इस बार कमल का फूल जनता खिलाने जा रही है वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि अमेठी लोकसभा सीट में भी इस बार वोटर्स कमल खिलाएंगे।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र out करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार

अनिल बलूनी, भाजपा प्रत्याशी गढ़वाल संसदीय सीट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed