30 October 2026

‘भारत आटा’ अब भारत सरकार की एक नई तैयारी, और हर परिवार के लिए राहत कि खबर

0
20231108_180314.jpg

देशभर में आटे की कीमतें तेजी से बढ़ती जा रही है। स्थिति यह है कि आज लगभग 35 से 40 रुपए किलो आटा बाजार में बिक रहा है और कीमतें हर दिन बढ़ती जा रही हैं। इसकी वजह से गरीब और मध्यम वर्ग परिवारों के लिए महीने भर का आटा खरीदना भी किसी चुनौती से काम नहीं रह गया है।

ये भी पढ़ें:   भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं, प्रीतम सिंह जी की लोकप्रियता से बौखलाई है भाजपा - कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव महर्षि

वहीं जब हम दुनिया भर में गेहूं की पैदावार की बात करते हैं तो हम दुनिया के टॉप तीन देशों में आते हैं जहां पर सबसे ज्यादा गेहूं का उत्पादन होता है। बावजूद इसके बाजार तक पहुंचते-पहुंचते आटे की कीमत आसमान छूने लग जाती है, और इसी को देखते हुए अब भारत सरकार ने एक बड़ी तैयारी कर ली है।

ये भी पढ़ें:   2027 विधानसभा चुनाव: चुनाव आयोग का बड़ा कदम, पांच राज्यों में चुनावी ड्यूटी से जुड़े अधिकारियों के तबादले के निर्देश

सरकार ने आधिकारिक तौर पर पूरे देश में 27.50 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर उच्च गुणवत्ता वाला ‘भारत आटा’ सबके लिए ला रही है। इस पहल को NAFED, NCCF और केन्द्रीय भंडार जैसी सहकारी समितियों के माध्यम से इन एजेंसियों के 800 मोबाइल वैन और 2000 से अधिक आउटलेट्स का उपयोग करके आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा।’भारत आटा’ की कीमत मौजूदा बाजार दर से काफी कम रखी गई है। इसके अतिरिक्त, सरकार बढ़ती कीमतों से निपटने के लिए रियायती दरों पर चना दाल और प्याज भी मुहैया कराने पर विचार कर रही है। इसके साथ ही कुछ दालें भी इन आउटलेट में सस्ती कीमतों में आम लोगों के लिए उपलब्ध करवाई जाएंगी।

ये भी पढ़ें:   2027 विधानसभा चुनाव: चुनाव आयोग का बड़ा कदम, पांच राज्यों में चुनावी ड्यूटी से जुड़े अधिकारियों के तबादले के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed