20 March 2026

बागेश्वर धाम, आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे ऋषिकेष परमार्थ निकेतन

0
IMG-20240205-WA0008-scaled.jpg

 

ऋषिकेश,

परमार्थ निकेतन में आज प्रातःकाल बागेश्वर धाम, आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे। परमार्थ गुरूकुल के आचार्यों, ऋषिकृमारों और परमार्थ परिवार ने वेदमंत्रों, शंखध्वनि और पुष्पवर्षा कर सनातन संस्कृति के अग्रदूत युवा संत बागेश्वर धाम, आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का अभिनन्दन किया।

परमार्थ परिवार के लिये ये वंदन और अभिनन्दन के पल है।  स्वामी चिदानन्द सरस्वती और बागेश्वर धाम आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री दोनों ने पावन सान्निध्य में सभी ने माँ गंगा जी का पूजन व अभिषेक किया।

 

बागेश्वर धाम धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री स्वामी चिदानन्द सरस्वती को मार्च में बागेश्वर धाम में 151 सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव में युगल दम्पति को आशीर्वाद व आशीर्वचन देने हेतु आमंत्रित किया।

ये भी पढ़ें:   प्रदेश में होने जा रहा मंत्रिमंडल विस्तार, पांच नए मंत्री लेंगे आज शपथ -सूत्र

स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने कहा कि सनातन संस्कृति के अग्रदूत युवा संत आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री आदिगुरू शंकराचार्य के पदचिन्हों का अनुकरण करते हुये सनातन की मशाल लेकर आगे बढ़ रहे हैं। सनातन धर्म को हर सांस में जीते हुये सनातन संस्कृति की अविरल धारा! सनातन गंगा निरंतर प्रवाहित कर रहे हैं। गंगा की निर्मलता और सनातन की दिव्यता का दीप हर दिल में प्रज्वलित हो क्योंकि सनातन है तो हम हैं। सनातन है तो संस्कार, संस्कृति और जीवन के मूल्य है। युवाओं में सनातन की अखंड ज्योति जलती रहे, परिवारों में भारतीय संस्कृति के मूल, मूल्य और संस्कार स्थापित हो क्योंकि संस्कार है तो संसार है; संस्कार है तो परिवार है; संस्कार है तो जीवन का आधार है। धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि आज पूज्य स्वामी जी और माँ गंगा का पावन सान्निध्य पाकर अभिभूत हूँ। ये मिलन जीवंत व जागृत कर देने वाला है। मेरे लिये ये दिव्य पल करूणा, प्रेम, श्रद्धा, विश्वास के अद्भुत पल हैं इस दिव्यता के पलों को वंदन और अभिनन्दन। परमार्थ निकेतन से स्वामी के पावन सान्निध्य में निरंतर पर्यावरण संरक्षण का संदेश हम सभी को प्राप्त होता है। वास्तव में इस तट से सनातन के संदेश के साथ संस्कृति और संस्कारों का उद्घोष प्रतिदिन होता है। उन्होंने पूज्य स्वामी जी के पावन सान्निध्य में गंगा तट पर कथा आयोजित करने की इच्छा व्यक्त करते हुये कहा कि यह स्थान वास्तव में अपार शान्ति प्रदान करने वाला है।

ये भी पढ़ें:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट का हुआ विस्तार, ये बने मंत्री

स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी को हिमालय की हरित भेंट रूद्राक्ष का दिव्य पौधा आशीर्वाद स्वरूप भेंट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress GPL Tiare – Wedding Vendor Directory WordPress Theme Tickera - WordPress Event Ticketing System Ticket System – Laravel HelpDesk Pro with Email to Ticket Support TicketGo – Support Ticket System Ticketomatic Automatic Post Generator Plugin for WordPress TigerFist – Martial Arts Elementor Template Kit Tijarah – Digital Marketplace WooCommerce Theme Tijuana – Marijuana Dispensary & Medical WordPress Theme Tikie – Book Store WooCommerce WordPress Theme TikTok Feed Pro