4 September 2026

डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य सचिव डाॅ आर राजेश कुमार जायजा लेने पहुंचे हरिद्वार

0
Screenshot_2023-09-09-16-53-29-68_7352322957d4404136654ef4adb64504.jpg

डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य सचिव डाॅ आर राजेश कुमार आज हरिद्वार पहुंचे। हरिद्वार पहुंचकर उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर डेंगू चिकनगुनिया वार्ड में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्वास्थ्य सचिव ने अधिकारियों को डेंगू के इलाज में कोई भी लापरवाही ना बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल में भर्ती डेंगू के मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल भी जाना। उन्होंने बताया कि 2019 की तुलना में इस बार डेंगू का वायरस काफी घातक है लेकिन राहत की बात ये है कि प्रदेश में धीरे धीरे डेंगू का ग्राफ कम हो रहा है। उनके द्वारा जिला प्रशासन और सभी निकायों को लगातार फॉगिंग और लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए है।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड के मोटे अनाजों पर ICMR-NIN का बड़ा शोध, मंडुआ-झंगोरा-चौलाई-कोदा के पोषक तत्वों का हो रहा अध्ययन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed