24 November 2026

पुरोला के ग्राम पंचायत पवाणी में भीषण अग्निकांड, 30 से 35 परिवार प्रभावित; विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री से मांगी तत्काल राहत

0
IMG-20261124-WA0080

 

उत्तरकाशी/देहरादून: उत्तरकाशी जनपद के विकासखंड मोरी अंतर्गत ग्राम पंचायत पवाणी में मंगलवार शाम लगभग 4:00 बजे भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस अग्निकांड से गांव के लगभग 30 से 35 परिवार प्रभावित हुए हैं, जबकि गांव में कुल करीब 50 से 60 परिवार रहते हैं।

ये भी पढ़ें:   उत्तराखंड की मातृशक्ति को बड़ा तोहफा: 5 लाख महिलाओं को सीधी आर्थिक मदद, 1 दिसंबर से लागू होंगी मानदेय की नई दरें; क्या बदलेगा चुनावी समीकरण?

पुरोला विधानसभा क्षेत्र के विधायक दुर्गेश्वर लाल ने इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत, आवश्यक सामग्री और उचित मुआवजा देने की मांग की है।

पत्र के माध्यम से बताया गया है कि अग्निकांड की स्थिति गंभीर बनी हुई है। गांव में आग बुझाने के लिए पर्याप्त संसाधन न होने तथा अग्निशमन वाहन व अन्य आवश्यक मशीनरी के समय पर न पहुंच पाने के कारण आग पर काबू पाने में कठिनाई आ रही है, जिससे अन्य आवासीय भवनों और परिवारों के भी चपेट में आने की आशंका बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:   26 नवंबर से भाजपा का मिशन 2027 होगा शुरू, पांच साल के विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड होगा जारी: दीप्ति रावत भारद्वाज

विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने, भोजन, पेयजल, कंबल, कपड़े सहित अन्य राहत सामग्री उपलब्ध कराने तथा क्षति का स्थलीय सर्वेक्षण कराकर शीघ्र पर्याप्त मुआवजा प्रदान करने के निर्देश दिए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed