20 June 2026

बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा कि जीत, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

0
IMG_20230908_144647.jpg

बागेश्वर उपचुनाव के परिणाम घोषित हो गये हैं। भाजपा ने कांग्रेस को सीधी टक्कर में 2405 वोट के साथ बागेश्वर उपचुनाव में जीत दर्ज कि हैं, भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी पार्वती दास को जनता ने अपना आर्शीवाद देकर विधायक चुन लिया है। भाजपा ने कांग्रेस के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्न बना हुआ था। दोनों पार्टियों के दिग्गज नेताओं ने लगातार प्रचार के दौरान अपने अपने प्रत्याशी के पक्ष में बागेश्वर में डेरा डाला हुआ था। आज घोषित परिणामों ने स्पष्ट कर दिया कि जनता का रूझान भाजपा के पक्ष में ही है। उपचुनाव जीतने से भाजपा कार्यकर्ता काफी प्रफुल्लित नजर आये। राजेन्द्र बिष्ट चुनाव प्रभारी भाजपा और अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा ने भी इस जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी है तथा हर्ष व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें:   विश्व हिन्दू परिषद भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री धामी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed