1 May 2026

मथुरादत्त जोशी ने बताया कि कैसे पार्टी के बड़े नेताओं ने किया मेरी पत्नी का अपमान, मजबूरी में छोड़नी पड़ी पार्टी

0
Screenshot_2025-01-04-13-38-49-30_680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मथुरादत्त जोशी ने जैसे ही पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया उसके बाद हमने मथुरादास जोशी से बातचीत की आखिर इस्तीफा देने की क्या वजह रही।

 

जिसके बाद मथुरादत्त जोशी ने कई बातें रखी जिसमें सबसे ज्यादा नाराजगी उनकी इस बात को लेकर थी कि कांग्रेस के प्रदेश स्तर के बड़े नेताओं ने एक नारी का अपमान किया।

 

जोशी बताया कि मेरी पत्नी ने टिकट की दावेदारी की थी, वह पिछले लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ी हुई है। वहीं उन्होंने जब टिकट की दावेदारी की तो उसके बाद उन्होंने पार्टी के हर बड़े नेता से मुलाकात की, सभी से गुजारिश की कि उनको टिकट दिया जाए। बावजूद इसके उन्हें टिकट नहीं दिया गया, क्या यही सम्मान रह गया है नारी का कांग्रेस पार्टी में। हर बड़े नेता के दरवाजे में मेरी पत्नी गई।

ये भी पढ़ें:   देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात अपराधी अकरम, 14 साल बाद मिला 'अंकित' को न्याय

 

आगे मथुरादत्त जोशी ने बताया कि जैसे ही यह बात मीडिया में सामने आई की जोशी नाराज चल रहे हैं तो उसके बाद किसी भी बड़े नेता ने मुझसे बात करने के बारे में नहीं सोचा। मैं लगभग पिछले 5 दशकों से पार्टी के लिए काम कर रहा हूं। जैसी भी परिस्थिति रही हो हमेशा पार्टी के लिए खड़ा रहा। बावजूद जब मैं नाराज हुआ तो ना प्रीतम सिंह ने ना गणेश गोदियाल ने ना ही हरीश रावत ने किसी भी बड़े नेता ने एक बार भी मुझसे बात करने के बारे में नहीं सोचा यह पूछने की कोशिश नहीं की की आखिर क्यों मथुरादत्त जोशी नाराज है। जबकि मैंने इन सभी बड़े नेताओं के साथ काम किया है। 

ये भी पढ़ें:   राष्ट्रपति निकेतन के सामने खुली अंग्रेजी शराब की दुकान, लगातार विरोध जारी

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मेरे घर में आए उन्होंने मुझसे बात कि मुझे समझाया जिसके बाद मै दो दिन तक पार्टी कार्यालय में भी बैठा लेकिन अन्य बड़े नेताओं की बेरुखी से मुझे बहुत दुख हुआ जिसमें बाद मैंने यह बड़ा फैसला लिया। 

ऐसा ही कुछ पूर्व में भी कांग्रेस के इन बड़े नेताओं द्वारा पार्टी के लिए काम करने वाले जुझारू कार्यकर्ताओं के साथ भी किया गया है। जिसकी वजह से लगातार कई अच्छे कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी को छोड़ दिया है।

ये भी पढ़ें:   सीएम धामी की कैबिनेट बैठक में लिए गए कई महत्त्वपूर्ण निर्णय

आगे जोशी ने कहा कि मुझे सबसे ज्यादा नाराजगी इसी बात को लेकर है कि पार्टी के बड़े नेताओं ने एक महिला का सम्मान भी नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress GPL X-Fitt – Personal Trainer & Gym Elementor Template Kit X-omatic Automatic Post Generator and X (formerly Twitter) Auto Poster Plugin for WordPress X - The Theme Xamin – Data Science & Analytics SaaS WordPress Theme Xara – Responsive WooCommerce Shop Theme Xarris – SaaS & Startup Elementor Template Kit Xatcro – Factory Industrial Elementor Template Kit Xavier – PHP Login Script & User Management Admin Panel Xcare – Medical and Health Care WordPress Theme Xenia – Refined WordPress Corporate Theme